{"_id":"5f4810278ebc3e3cf52710ef","slug":"make-10-new-power-house-in-jhajjar-jhjhar-news-rtk5707760100","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर को 10 नए पावर हाउस मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर को 10 नए पावर हाउस मिलें
विज्ञापन
झजजर का 33 केवी पावर हाउस।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले में आने वाले 5 साल में बिजली के ढांचे को और अधिक मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से करीब 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। आने वाले 5 साल में बिजली आपूर्ति ढांचा और अधिक मजबूत होगा। वहीं लोगों को ओवरलोड के कारण लगने वाले बिजली कटों से निजात मिलेगी। बेहतर बिजली आपूर्ति करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने परियोजना तैयार की गई हैं। इसके तहत 33 केवी के 10 नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि 7 पावर हाउसों की भी क्षमता बढ़ाई जाएगी। पुराने ट्रांसफार्मर के स्थान पर पावर हाउसों में अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा जिले में नए फीडर लगाए जाने के साथ-साथ पुरानी लाइनों के तार बदले जाएंगे, ताकि लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जा सके।
- इन स्थानों पर बनेंगे पावर हाउस
निगम की ओर से करीब चार से पांच करोड़ रुपए की लागत से 10 नए पावर हाउस बनाए जाएंगे। जिनमें झाड़ली, डावला, अकेहड़ी मदनपुर, एचएसआईआईडीसी बहादुरगढ़, सराय, सेक्टर 6 झज्जर और पुराना पावर हाउस बहादुरगढ़ में एक और पावर हाउस बनाए जाने की योजना है। इसके अलावा दुजाना और आसौदा गांव में भी पावर हाउस बनाया जाएगा।
- इन पावर हाउसों की बढ़ाई जाएगी क्षमता
जिले में 7 पावर हाउस की क्षमता बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक पावर हाउस पर 2 से 3 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इनमें कलोई में 20 एमवीए के स्थान पर 22.5 एमवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। बादली में 25 एमवीए के ट्रांसफार्मर के बजाय 37.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर, कुलाना में 20 एमवीए के स्थान पर 22.5 एमवी, छूछकवास में आठ के बजाय 10 एमवीए, सासरोली में 20 के बजाय 22.5, जहाजगढ़ में 22.5 के स्थान पर 25 एमवीए और सराय में 8 की बजाए 16 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
- 63.5 किलोमीटर लंबी लगाई जाएंगी नई लाइनेें
जिले में 26 फीडर नए लगाए जाने की योजना है। जिसके लिए करीब 63.5 किलोमीटर की नई लाइनें लगाई जाएंगी, जबकि 14 फीडरों के तार बदली किए जाएंगे। करीब 48 किलोमीटर लंबाई वाली इन लाइनों के पुराने तार बदलकर इनके स्थान पर अधिक क्षमता वाले नए तार लगाए जाएंगे।
- 250 नए ट्रांसफार्मर लगाने की है योजना
आने वाले पांच साल में झज्जर जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 100 केवी के 167 और 200 केवी के 83 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की योजना निगम ने तैयार की गई है। योजना के अतिरिक्त पांच फीडरों को काम चला हुआ है। जबकि तीन फीडरों के तार बदले जाने का कार्य भी चल रहा है।
निगम ने जिले में करीब 100 करोड़ रुपये कर योजनाओं को मंजूरी दी गई है। जल्द ही इन योजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा। कम समय और अधिक समय के हिसाब से इन योजनाओं को शामिल किया गया है।
- एसके जैन, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर।