फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Machine for making wood from cow dung will be available free of cost: Vijay

गोबर से लकड़ी बनाने वाली मशीन निशुल्क मिलेगी : विजय

Wed, 10 Jan 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Machine for making wood from cow dung will be available free of cost: Vijay
: मशीन से डेमो दिखाते राष्ट्रीय गौधन महासंघ संयोजक विजय खुराना व अन्य।
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय गौधन महासंघ संयोजक विजय खुराना ने कहा कि गोधन को बढ़ावा देने के लिए गोबर से लकड़ी बनाने वाली मशीन मुफ्त में देने का निर्णय लिया गया है उन्होंने मशीन का लाइव डेमो दिखाकर गोबर से लकड़ी बनाने की प्रक्रिया को समझाया।
विज्ञापन

खुराना ने बताया कि गाय इस देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। महासंघ देश में 22 हजार गोशाला संचालित कर रहा है। हमारी कोशिश है कि गोशाला चलाने वाले आत्मनिर्भर बने। गाय के गोबर से लकड़ी बनाई जा रही है। यह मशीन 70 हजार रुपये की है जिसमें केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत सब्सिडी देती है। खुराना व छिकारा ने कहा कि इससे 5 करोड़ वृक्ष प्रतिवर्ष कटने से बच सकेंगे। जिसमें हरियाणा के 6 हजार गांवों व 662 गोशालाओं में केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय और हरियाणा सरकार द्वारा छूट पर गोकाष्ठ मशीन स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। जिसे यह मशीन चाहिए वह वेबसाइट पर 15 जनवरी से पहले आवेदन कर सकता है। भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि हमें गाय के महत्व को समझना होगा। सतयुग से लेकर अनादि काल से संसार में गाय का सर्वाधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ समय समय पर अनेकों किसानों के हितों के कार्यक्रम करके उनको जागरूक करता रहता है। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान संघ हरपाल डागर, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, प्रदेश मंत्री बिजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, बेरी खंड अध्यक्ष अजय कादयान, सह अध्यक्ष राजकुमार दलाल, दीपक, रामनिवास, चांद हुड्डा, इंद्र फौगाट, हवा सिंह, रमेश बराही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed