फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lover couple commits suicide in Bahadurgarh of Haryana

बहादुरगढ़: प्रेमी जोड़े ने होटल में खाया जहर, खुद रिसेप्शन पर फोन कर दी जानकारी, मौत, सुसाइड नोट बरामद

Fri, 25 Nov 2022 03:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 03:50 PM IST
सार

दोनों शादीशुदा थे। पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि व्यक्ति की मौत पीजीआईएमएस पहुंचने से पहले ही हो गई थी। 

विज्ञापन
Lover couple commits suicide in Bahadurgarh of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pics

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित अल्काजा होटल में एक प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगा लिया। दोनों ने कमरे में जहर खा लिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में मौत के लिए दोनों ने खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली-रोहतक रोड स्थित एक होटल में प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। इससे उनकी मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। दोनों शादीशुदा और बाल-बच्चे वाले थे। जानकारी के अनुसार ये दोनों गुरुवार की रात करीब दस बजे बहादुरगढ़ में रोहतक रोड स्थित अल्काजा होटल में आए थे।
विज्ञापन


इन्होंने कमरा नंबर 307 बुक कराया। इसी दौरान दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे इनकी तबीयत बिगड़ गई। खुद ही इन्होंने फोन कर जहर निगलने की जानकारी होटल में रिसेप्शन पर थी। इसके बाद कर्मचारी कमरे में गए तो दोनों की हालत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में इनको नजदीक स्थित नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां पीजीआई पहुंचने पर इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत की पुष्टि कर दी गई। जबकि कुछ घंटे बाद सुबह महिला ने भी दम तोड़ दिया।


सेक्टर-6 थाना पुलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। शव पीजीआई रोहतक के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं। परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed