फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   loot, wine shop, accused arrest

सात अवैध हथियारों के साथ शराब के ठेकों से लूटपाट करने वाले आपराधिक गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
loot, wine shop, accused arrest
झज्जर। अपराध जांच शाखा झज्जर की टीम ने शराब के ठेकों से लूटपाट करने के तीन आरोपियों को सात अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रोहतक, सोनीपत व झज्जर में शराब के ठेकों पर लूटपाट करने की 17 वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

तीनों आरोपी झज्जर जिले के खुंगाई गांव के रहने वाले हैं। तीनों को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। आरोपियों से पुलिस ने रिमांड के दौरान पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी हथियारों के बल पर शराब के ठेकों पर से डरा धमकाकर शराब व नकद राशि की लूटपाट व छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराध जांच शाखा झज्जर के प्रांगण झज्जर में मीडिया के बातचीत के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सीआईए झज्जर की टीम ने निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में झज्जर बाईपास से अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को काबू किया। उन्होंने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम ने आरोपियों के कब्जे से मौका पर 7 देसी पिस्तौल (32 के तीन व 315 बोर के चार) व 60 कारतूस बरामद किए हैं। एएसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए तीनों आरोपी गांव खुंगाई के रहने वाले हैं। उनकी पहचान शमशेर निवासी डेरी मोहल्ला माता दरवाजा रोहतक हाल गांव खुंगाई, विवेक उर्फ लुड्डा निवासी गांव खुंगाई व अंकित उर्फ सागर निवासी गांव खुंगाई के तौर पर की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक करता है गिरोह का संचालन
उन्होंने बताया कि अवैध असलाह के साथ पकड़े गए आरोपी एक आपराधिक गिरोह से जुड़े हुए हैं। विवेक इस गिरोह का संचालन करता है। गिरोह में शामिल आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में लूटपाट व छीनाझपटी की करीब डेढ़ दर्जन वारदात के संबंध में खुलासा किया। आरोपियों ने झज्जर व रोहतक जिले में आठ-आठ व सोनीपत जिले में एक आपराधिक वारदात को अंजाम देने बारे खुलासा किया है।
विरोधी पार्टियों के साथ चल रही रंजिश
आरोपियों की अपने गांव में ही विरोधी पार्टी के व्यक्तियों के साथ लगातार रंजिश चली आ रही है। विरोधी पार्टी के व्यक्तियों की हत्या करने के इरादे से आरोपी कुछ दिन पूर्व ही मेरठ से उपरोक्त हथियार खरीद करके लाए थे। जो सीआईए झज्जर के टीम ने वारदात से पूर्व तीनों को पकड़ लिया गया। इनमें एक पिस्तौल 25 हजार व छह पिस्तौल 45-45 हजार में खरीदे बताए गए हैं।

इन वारदात का किया खुलासा
1. आरोपियों ने 7 फरवरी की रात के समय अन्य साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल के दम पर गांव खेड़ी आसरा से शराब का ठेका लूटा था।
2. आरोपियों ने 3/4 मार्च की रात को अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव दुजाना से शराब के ठेका पर लूटपाट की थी।
3. आरोपियों ने बीती 6 मार्च की रात को साथियों के साथ मिलकर बिरधाना रोड झज्जर से शराब का ठेका लूटा था।
4. आरोपियों ने 8 मार्च की रात को साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल के दम पर गांव दुल्हेडा से शराब का ठेका लूटा था।
5. आरोपियों ने 7 मई की रात को अपने साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल के दम पर सुरेहती से शराब का ठेका लूटा था।
6. 16 मई की रात को साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल के दम पर गांव खेडका गुर्जर से शराब का ठेका लूटा था।
7. आरोपियों ने 29/30 अप्रैल की रात को साथियों के साथ मिलकर गांव भैंसरू खुर्द जिला सोनीपत से शराब का ठेका लूटा था।
8. आरोपियों ने 14/15 मई की रात को साथियों के साथ मिलकर गांव गिझी जिला रोहतक से शराब के ठेका से चोरी की थी।
9. आरोपियों ने 20/21 मई की रात को पिस्तौल के दम पर हसनगढ़ जिला रोहतक शराब का ठेका लूटा था।
10. 20/21 मई की रात को एक और हसनगढ़ ठेका पर लूटपाट की थी।
11. आरोपी जब हसनगढ ठेका लूटकर भाग रहे थे तो पुलिस मौके पर आ गई थी। आरोपियों ने पुलिस कर्मचारी पर जान से मारने की नियत से हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था।
12. आरोपियों ने 06/07 मई की रात को गांव सुंदर पुर जिला रोहतक में शराब के ठेका से लूटपाट की थी।
13. आरोपियों ने 06/07 मई की रात को गांव चमारियां जिला रोहतक में शराब का ठेका में लूटपाट की थी।
14. 30/31 जनवरी की रात को गांव कन्साला जिला रोहतक से शराब के ठेका से चोरी की थी।
15. आरोपियों ने 10/11 मार्च की रात को साथियों के साथ मिलकर गांव कन्साला जिला रोहतक से शराब के ठेका से चोरी की थी।
16. 27 मार्च की रात को साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल के दम पर गांव खरहर में स्थित शराब का ठेका लूटा था।
17. 20 मई की रात को पिस्तौल के दम पर गांव दहकोरा में शराब के ठेका से लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed