{"_id":"5ec56f7c8ebc3e906700bb05","slug":"lock-down-social-distance-market-rush-bahadurgarh-bahadurgarh-news-rtk5558460126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में ढील मिलते ही सोशल डिस्टेंस भूले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में ढील मिलते ही सोशल डिस्टेंस भूले लोग
विज्ञापन
रेलवे रोड पर बुधवार को 11 बजे लगा जाम।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। इसमें प्रशासन द्वारा शर्तों के साथ दुकानें खोलने की ढील दी गई। वैसे ही बाजारों में भीड़भाड़ नजर आई। बुधवार को कहीं पर सोशल डिस्टेंस लोगों के बीच नजर नहीं आया। इससे ऐसा लगा कि लोग पूरी तरह कोरोना की बीमारी के प्रति बेपरवाह हैं। न तो उन्हें अपनी जान की कोई परवाह है और न हीं दूसरों की।
इन दिनों कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से भी कुछ दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। बुधवार को शहर के रेलवे रोड पर स्थित पूरा बाजार खुला नजर आया। न तो दुकानदारों द्वारा और न ही आमजन द्वारा सोशल डिस्टेंस का कोई पालन किया गया। सभी लोग दुकानों पर एक-दूसरे के नजदीक खड़े नजर आए। साथ ही अधिकतर लोग बिना मास्क के भी बाहर निकले।
रेलवे रोड पर रही जाम की स्थिति
बाजारों में दुकानें खोलने के लिए प्रशासन की ओर से सुबह 9 बजे साढ़े 3 बजे का समय निर्धारित किया गया है। बुधवार को सुबह 11 बजे रेलवे रोड पर ऐसे हालात बने हुए थे कि लोगों का वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। रेलवे रोड पर एसबीआई के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
ऐसे कैसे कम होगा कोरोना का कहर
जिस लिहाज से बुधवार को बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। उस लिहाज से नहीं लग रहा कि आने वाले दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या कम होगी। इससे ऐसा लगता है कि कोरोना के मरीज और ज्यादा तेजी से बढ़ेंगे। शहरवासी संदीप बंसल, सेक्टर-6 निवासी विकास शर्मा का कहना है कि प्रशासन व सरकार को चाहिए कि अभी कुछ और दिनों तक सख्ती बरतें, अन्यथा आने वाला समय हिंदुस्तान के लिए खतरनाक साबित होगा।