{"_id":"677da2f5bcb98140ec0d7e04","slug":"lineapar-residents-demand-construction-of-separate-ticket-houses-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112110-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लाइनपार वासियों ने अलग टिकट घर बनाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लाइनपार वासियों ने अलग टिकट घर बनाने की मांग की
Wed, 08 Jan 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 08 Jan 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र में लगभग 50 हजार आबादी निवास करती है। लोगों को दिल्ली-रोहतक की तरफ जाने के लिए टिकट के लिए प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर आना पड़ता है। लाइनपार के निवासियों, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी समेत कई पार्षदों ने लाइनपार क्षेत्र में रेलवे विभाग से टिकट घर बनवाने की मांग की है। इसको लेकर मंगलवार को रेलवे स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
चेयरपर्सन सरोज राठी, रमेश राठी, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अनिल सिंगल व लोगों के साथ स्टेशन मास्टर विजय डागर को ज्ञापन पत्र सौंपते हुए बताया कि लाइनपार क्षेत्र में 50 हजार की आबादी निवास करती है, इसलिए लोगों को रेल से सफर करने पर टिकट लेने के लिए प्लेटफाॅर्म नंबर 1 पर आना पड़ता है। लाइनपार क्षेत्र की आबादी को देखते हुए यहां भी एक अलग से टिकट घर बनाया जाए ताकि यात्री वहीं से टिकट लेकर रेल के माध्यम से अपना सफर सुगम बना सकें।
नप चेयरपर्सन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 500 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और उसी के चलते बहादुरगढ़ में भी रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण हो रहा है। स्टेशन मास्टर ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया है कि वह मांग पत्र को उत्तर रेलवे विभाग के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर लोगों की समस्या का निदान करने का प्रयास करेंगे।