{"_id":"d3dd3425f43aaa20e506dfe023938aa9","slug":"lift-accident-in-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर
झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में लिफ्ट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है।
यूपी के गांव तड़ेर जिला हरदोई निवासी रमाकांत (33) कुछ दिनों पहले ही गांव से काम की तलाश में बहादुरगढ़ आया था। वह सात भाईयों व एक बहन में तीसरे नंबर का था। फिलहाल बहादुरगढ़ में ही रहकर यहां की एक फैक्ट्री में कार्य करता था। शुक्रवार की शाम को एक अन्य श्रमिक आलोक भी उसके साथ काम कर रहा था।
जब वे दोनों लिफ्ट से टेप रोल को चढ़ा रहे थे तो अचानक लिफ्ट का कुंडा निकल गया, जिससे लिफ्ट नीचे गिर गई। रमाकांत ऊपरी हिस्से में था। वह आलोक को लिफ्ट की चपेट में आने से बचाने के लगा तो उसका खुद का संतुलन बिगड़ गया और लिफ्ट पर ही जा गिरा। इसमें उसे काफी चोटें आई।
विज्ञापन
यही नहीं आलोक भी घायल हो गया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जीवन ज्योति हास्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच में रमाकांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि आलोक को अधिक चोटें आने के कारण उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया।
एमआईई चौकी प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है। शनिवार को सिविल हास्पिटल में पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।