{"_id":"6133d72d8ebc3e01e45ba100","slug":"lic-given-ten-lakh-rupeese-chake-olmpiyan-deepak-punia-bahadurgarh-news-rtk6229977151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया को एलआईसी ने दिया दस लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया को एलआईसी ने दिया दस लाख का चेक
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान दीपक पूनिया को 10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित करते एलआई?
- फोटो : Bahadurgarh
Link Copied
टोक्यो ओलंपिक में 86 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पहलवान दीपक पूनिया को भारतीय जीवन बीमा निगम(एलआईसी) ने शनिवार को उनके गांव छारा में 10 लाख रुपये का चेक भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
एलआईसी रोहतक मंडल के वरिष्ठ प्रबंधक दिवाकर मोहन मित्तल व मंडल के मार्केटिंग मैनेजर राकेश गौड़ बहादुरगढ़ शाखा के अधिकारियों के साथ शनिवार को पहलवान दीपक पूनिया के पैतृक गांव छारा पहुंचे। यहां एक सम्मान समारोह में उपायुक्त श्याम लाल पूनिया, एसडीएम भूपेंद्र और सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में एलआईसी के अधिकारियों ने दीपक पूनिया को चेक भेंट किया। इसके साथ-साथ दीपक के कोच वीरेंद्र सिंह, पिता सुभाष, गांव के पूर्व सरपंच जितेंद्र बबलू और परिवार के अन्य बुजुर्गों का शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट करके एलआईसी के अधिकारियों ने सम्मानित किया। इससे पहले सम्मान समारोह में पहुंचने पर डीसी श्याम लाल पूनिया और एसडीएम भूपेंद्र का भी एलआईसी के अधिकारियों ने शाल व पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उपायुक्त पूनिया ने पहलवान दीपक को बधाई दी और ग्रामीणों की भी समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया। एलआईसी की इस आयोजन के लिए प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।