{"_id":"69d419a3cb4630b2b10d1bd7","slug":"leopard-cricket-academy-won-the-match-by-three-wickets-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-133606-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लेपर्ड क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लेपर्ड क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। मैच में लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी लक्ष्य कौशिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम 49.4 ओवरों में 275 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में प्रतीक सिंह ने 91 गेंदों में आठ चौकों व एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में पीयूष ने तीन विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम ने 49 ओवरों में सात विकेट पर 276 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में कप्तान लक्ष्य कौशिक ने 133 गेंदों में छह चौकों की मदद से 106 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में अनीष ने तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी लक्ष्य कौशिक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी अनीष को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।