फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kundli Manesar Palwal Express Way

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे बनेगा झज्जर के विकास की धुरी

Sat, 31 Oct 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Kundli Manesar Palwal Express Way

पीएम नरेंद्र मोदी सोनीपत में पांच नवंबर को केएमपी के पुननिर्माण का शिलान्यास करेंगे। यह केएमपी झज्जर के विकास की भी धुरी बनेगा।

विज्ञापन


इस एक्सप्रेस वे में 37 किलोमीटर लंबी सड़क से झज्जर की भागीदारी सबसे अधिक होगी। माना जा रहा है कि केएमपी के शुरू होने के बाद झज्जर जिले में विकास की अधिक परियोजनाओं का समावेश होगा।

2330 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह एक्सप्रेस वे हरियाणा से गुजरने वाले प्रमुख राजमार्गों को तो आपस में जोड़ेगा ही साथ-साथ विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा करेगा।
विज्ञापन


लंबे समय से इस परियोजना पर कार्य ठप था, लेकिन वर्तमान सरकार ने हरियाणा के विकास में इस परियोजना से जुड़ी संभावनाओं को देखते हुए इस पर कार्य शुरू की गंभीरता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर की भागेदारी कुछ इस प्रकार
राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर सोनीपत जिले के कुंडली से आरंभ होने वाला यह एक्सप्रेस वे 23.5 किलोमीटर के बाद झज्जर जिले की सीमा में दाखिल होगा।

झज्जर जिले से राष्ट्रीय राजमार्ग 10 को क्रास करते हुए यह मार्ग 37 किलोमीटर के बाद फरूखनगर के समीप से गुड़गांव जिले की सीमा में प्रवेश करेगा।

गुड़गांव जिले में करीब 25 किलोमीटर लंबाई वाली यह सड़क मानेसर के पास दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 8 को क्रास करेगी।

वहीं मानेसर से होते हुए यह एक्सप्रेस वे मेवात जिले के 29 किलोमीटर इलाके से होकर पलवल जिले के भीतर करीब 21 किलोमीटर और दिल्ली-मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 से जुड़ेगा।

कृषि क्षेत्र में संभावनाएं प्रबल : धनखड़
कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे इस एक्सप्रेस वे के बनने से इलाके में कृषि क्षेत्र में भी संभावनाएं बढ़ेंगी।

खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित होने से किसानों को उनकी फसल के अच्छे भाव मिल सकेंगे। अनेक सेवाओं के विस्तार से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे इलाके में विकास की गति तेज होगी।


बहादुरगढ़ में विकास में रफ्तार : कौशिक
बहादुरगढ़ से भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने  बहादुरगढ़ के समीप से होकर गुजरने वाले इस सिक्स लेन एक्सप्रेस वे के बनने से विकास की अनेक परियोजनाएं आरंभ होंगी।

जिससे बहादुरगढ़ हलका भी विकास में ओर तेजी से रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed