फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kisan Andolan : Gurnam Singh Chaduni reached Bahadurgarh Bypass 

बहादुरगढ़ पहुंचे गुरनाम चढूनी, कहा-सरकार को कैसे परेशान करें, अब ये सोचना है

Fri, 05 Mar 2021 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan : Gurnam Singh Chaduni reached Bahadurgarh Bypass 
गुरनाम सिंह चढूनी। - फोटो : फाइल फोटो

भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम चढूनी शुक्रवार को बहादुरगढ़ बाईपास पर किसानों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंदोलन की चूड़ियां कसने की जरूरत तो है लेकिन फैसला सबकी सहमति से होता है। चढूनी शुक्रवार को बहादुरगढ़ बाईपास पर किसानों की बैठक लेने आए थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा की बैठक में कड़ा फैसला नहीं लिया गया। अब 9 की बैठक पर निगाह है। इस दौरान राकेश टिकैत के संसद मार्च के बयान पर चढूनी ने कहा कि कहने और करने में बड़ा अंतर होता है। भाषण में कही बात अलग होती है और मीडिया को दिया जाने वाला बयान अलग। भाषण तो लोगों को एक मोड़ देने के लिए कहते हैं, क्योंकि लोग भी चाहते हैं कि वे ऐसी भाषा सुने, जिससे वे एग्रेसिव हो जाएं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि दिल्ली जाना अभी तय नहीं लेकिन कुछ न कुछ तो करना ही होगा। सरकार को परेशान करने के लिए क्या किया जाए, अब यही सोचना है। सरकार से वार्ता अभी तय नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के यहां बिक चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एमएसपी पर कानून बनाने की बात पर चढूनी ने कहा कि कानून लाएंगे तो अच्छा है लेकिन अगर वोट के लिए कह रहे हैं तो गलत है। एमएसपी यात्रा एक राज्य की है सारे देश की नहीं। उन्होंने कहा कि केएमपी बन्द करना जैसे कदम, खाली बैठने से तो अच्छे हैं। कुछ न कुछ चोट तो मारते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed