{"_id":"69865920d7dcee3b7e067ca1","slug":"kanishks-outstanding-performance-in-the-under-19-match-his-mother-became-emotional-watching-him-hit-fours-and-sixes-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131443-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-19 में कनिष्क का जबरदस्त प्रदर्शन, चौके-छक्के लगाता देख मां हुईं भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-19 में कनिष्क का जबरदस्त प्रदर्शन, चौके-छक्के लगाता देख मां हुईं भावुक
विज्ञापन
06jjrp24 झज्जर। कनिष्क चौहान
- फोटो : संवाद
झज्जर। जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान का अंडर-19 विश्वकप के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन रहा। चौंके-छक्के लगाता देख मां भावुक हो गईं। कनिष्क ने बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में तीन चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किए।
कनिष्क के पूरे परिवार ने इस दौरान एक साथ बैठकर अंडर-19 विश्वकप का फाइनल मैच देखा। कनिष्क की बल्लेबाजी व गेंदबाजी में चौकों, छक्कों व विकेटों के दौरान परिवार के सदस्य तालिया बजाते रहे। इस दौरान अंंडर-19 विश्वकप के फाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर विश्वकप जीत लिया।
कनिष्क ने इंग्लैंड के आखिरी खिलाड़ी को आउट किया जिसके बाद मां सरीता चौहान भावुक हो गईं। भारत के मैच के जीतने के बाद परिवार के सदस्य एक दूसरे को गले लगाते हुए बधाई दी। वहीं मां ने डांस भी किया। परिवार ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
मां ने विश्वकप शुरू होने से पहले भारत के विश्वकप जीतने और कनिष्क का अच्छा प्रदर्शन रहने की बात कही थी। वहीं अब इसी प्रकार भारत ने छठी बार विश्वकप अपने नाम किया है और इसमें कनिष्क का भी जबरदस्त प्रदर्शन रहा।
जिम्बाब्वे में भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ मुकाबला
जिम्बाब्वे के हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच अंडर-19 विश्वकप का फाइनल मैच खेला गया। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की टीम ने छठी बार अंडर-19 विश्वकप अपने नाम किया है।

06jjrp24 झज्जर। कनिष्क चौहान- फोटो : संवाद