फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kanishk Chauhan scored 32 runs.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्क चौहान ने 32 रन बनाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kanishk Chauhan scored 32 runs.
झज्जर। भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच खेले गए अंडर-19 के एकदिवसीय क्रिकेट मैच में भारत की टीम ने डीएलएस मैथड से 25 रनों से जीत दर्ज की। बारिश की चलते मैच पूरा नहीं हो सका। इस दौरान कनिष्क चौहान ने 32 रन बनाए।
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के बेनोनी स्थित विलोमूर पार्क में भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच अंडर-19 का एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। साउथ अफ्रीका की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 301 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में कनिष्क चौहान ने 23 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 27.4 ओवरों में चार विकेट पर 148 रन बनाए। इसके बाद मैच में बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इसके बाद बारिश नहीं रुकी, जिसके चलते निर्णायकों ने डीएलएस मैथड से निर्णय किया। इस दौरान भारत को 25 रनों से जीत मिली। इस दौरान गेंदबाजी में कनिष्क चौहान ने 4.4 ओवरों में 23 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं मिला। दोनों टीमों के बीच अगला मैच 5 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article