फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Justice Sandhwaliya, Justice Sandhwaliya in Bhadurgarh, Bhadurgarh court news, bahadurgarh

जस्टिस संधवालिया ने किया न्यायिक अधिकारी आवासीय परिसर का उद्घाटन

Wed, 23 Mar 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Wed, 23 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Justice Sandhwaliya, Justice Sandhwaliya in Bhadurgarh, Bhadurgarh court news, bahadurgarh
जस्टिस संधवालिया ने किया न्यायिक अधिकारी आवासीय परिसर का उद्घाटन - फोटो : bureau

पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायलय में झज्जर सेशन डिविजन के प्रशासनिक जज जस्टिस गुरमीत सिंह संधवालिया ने मंगलवार को हुडा सेक्टर-13 पार्ट बी में नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर का रिबन काटकर उद्घाटन किया।

विज्ञापन


न्यायिक अधिकारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर पर 387.89 लाख रुपये की लागत आई है। नवनिर्मित आवासीय परिसर में एक सीजेएम स्तर व चार जेएमआईसी स्तर के न्यायिक अधिकारियों को आधुनिक आवास की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में जिला सत्र न्यायधीश एएस नारंग, सीजेएम रोहित वाट्स, सीनियर डिविजन जज प्रदीप चौधरी, एसडीएम प्रदीप कौशिक, डीएसपी सुरेश कुमार, तहसीलदार मातूराम नेहरा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता एसपी सिंहमार, बार एसोसिएशन प्रधान बिजेंद्र राठी, बार के पदाधिकारी, सदस्यों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन उपरांत जस्टिस संधवालिया ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोर्ट चेंबर का निरीक्षण करते हुए वकीलों, याचियों से भी मिले। जस्टिस संधवालिया ने बार में वकीलों को संबोधित किया।

 जस्टिस संधवालिया ने बहादुरगढ़ में एडीजे कोर्ट की मांग पर कहा कि यह नीतिगत मामला है। उपमंडल स्तर पर फिलहाल नियमानुसार एडीजे कोर्ट का प्रावधान नहीं है। यह विचारणीय विषय है।


निर्माणाधीन कोर्ट परिसर में वकीलों के लिए चैंबर बनाए जाएंगे। इसके लिए बार पदाधिकारियों को अपनी जरूरत के हिसाब से कमेटी के  पास अपनी बात रखनी चाहिए। निर्धारित नियमों के अनुसार वकीलों के चैंबर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed