फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   joot bag made in jhjhar is new sign in india

झज्जर में निर्मित जूट के बैग दिलाएंगे पहचान

Sat, 02 Oct 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
joot bag made in jhjhar is new sign in india
प्रदर्शनी का अवलोकन करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jhjhar
बाजरे के बिस्कुट की तरह अब झज्जर जिले के बने जूट बैग भी न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे शहर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बायोमेट्रिक यंत्र और प्रमाण पत्र वितरित कर रहे थे।
विज्ञापन

समारोह स्थल पर उपमुख्यमंत्री ने झज्जर के सेल्फ हेल्प ग्रुप की तरफ से लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेड इन इंडिया के साथ-साथ अब मेड इन झज्जर को भी ब्रांड बनाना होगा इसके साथ साथ जिस गांव का सेल्फ हेल्प ग्रुप है वह अपने गांव के नाम का मार्का भी जूट बैग पर लगाएं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने डीसी श्याम लाल पूनिया को भी निर्देश देते हुए कहा कि प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में और बैठकों में इस जूट बैग को बढ़ावा देने का एक कार्यक्रम शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और हमारे गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार का जो भी सहयोग चाहिए, सरकार उसके लिए तैयार है। वहीं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने कोष से 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा करते हुए डीसी को मीडिया सेंटर में और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed