फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jitendra Rathi will be INLD-BSP alliance candidate from Bahadurgarh.

Haryana: नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी होंगे बहादुरगढ़ से इनेलो-बसपा गठबंधन उम्मीदवार

Mon, 26 Aug 2024 02:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ (हरियाणा) Updated Mon, 26 Aug 2024 02:06 PM IST
सार

शीला नफे सिंह राठी ने कहा कि स्व. नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ को विकास की गति प्रदान करना चाहते थे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बहादुरगढ़ में चहुंमुखी विकास कराया था।

विज्ञापन
Jitendra Rathi will be INLD-BSP alliance candidate from Bahadurgarh.
-फोटो 60 : पत्रकारों से बातचीत करती स्व. नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी, भतीजे कपूर राठी

विस्तार

इनेलो और बसपा गठबंधन के बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से स्व. नफे सिंह राठी के पुत्र जितेंद्र राठी उम्मीदवार होंगे। इसकी घोषणा रविवार को शहर के गौरेया पर्यटक केंद्र में आयोजित पत्रकारवार्ता में स्व. नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी और परिवार के सदस्यों ने की।
विज्ञापन


बता दें कि इनेलो की बैठक में प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने स्व. नफे सिंह राठी के परिवार को विधानसभा चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद परिवार ने आपसी विचार विमर्श कर रविवार को जितेंद्र राठी के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान शीला नफे सिंह राठी ने कहा कि स्व. नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ को विकास की गति प्रदान करना चाहते थे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बहादुरगढ़ में चहुंमुखी विकास कराया था, लेकिन भाजपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट होने के कारण नफे सिंह राठी की सरेआम हत्या की दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 माह बीत जाने के बाद भी हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। यहां तक कि साजिशकर्ता भी खुलेआम घूम रहे हैं। जितेंद्र राठी ने कहा कि पूरे हरियाणा में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। आज बहादुरगढ़ हलका विकास के मामले में वर्षों पीछे चला गया है। इस मौके पर स्व. नफे सिंह राठी के भतीजे कपूर सिंह राठी, भूपेंद्र राठी, दीपक राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed