फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Police practiced by releasing teargas and operating drones

Jhajjar: अश्रुगैस छोड़कर और ड्रोन चलाकर पुलिस ने किया अभ्यास, पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल किया

Sun, 11 Feb 2024 11:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 11:47 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर में सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अभ्यास दूसरे दिन भी जारी रहा। 

विज्ञापन
Jhajjar: Police practiced by releasing teargas and operating drones
अभ्यास करते पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस के जवानों ने लगातार दूसरे दिन दंगा विरोधी के साथ अभ्यास किया गया। एसपी डॉ. अर्पित जैन की मुख्य मौजूदगी में विशेष रूप से चलाए गए अभ्यास कार्यक्रम के तहत झज्जर पुलिस में तैनात जवानों को विषम परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आधुनिक दंगा विरोधी साजोसामान व उपकरणों के साथ अभ्यास कराया गया।

विज्ञापन


कानून व्यवस्था के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा के लिए झज्जर पुलिस ने पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने स्वयं अश्रु गैस के गोले दाग कर, वज्र वाहन व ड्रोन की कार्य कुशलता का परीक्षण किया। झज्जर पुलिस के जवानों ने मॉक ड्रिल में जाना कि असामान्य परिस्थितियों में किन समस्याओं का सामना हो सकता है।
विज्ञापन


मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद पुलिस जवानों को एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर भीड़ को नियंत्रित करने और न्यूनतम नुकसान के साथ नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा। वज्र वाहन से अश्रु गैस के गोलों की लॉन्ग व शॉर्ट रेंज फायरिंग का प्रयोग करने का अभ्यास कराया गया ताकि विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर अविलंब नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed