फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar police launched drug free India campaign

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर पुलिस नें चलाया नशा मुक्त भारत अभियान

Thu, 13 Jun 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar police launched drug free India campaign
झज्जर। झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों ने गांव व शहर में दौरा कर आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के बारे जागरूक किया। यातायात इंचार्ज झज्जर नरेश कुमार संधू ने नशे की बुराइयों के बारे में और यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य और देश की तरक्की देश के युवाओं और भावी पीढ़ी पर टिकी होती है। युवा पीढ़ी अगर गलत रास्ते पर चल पड़े तो निश्चित तौर पर उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है। नशा नाश का द्वार है, यह कहावत वास्तविकता को दर्शाती है। जो व्यक्ति नशा करता है, वो धीरे-धीरे अपने आप को पतन की और ले जाता है। नशे की लत व्यक्ति,परिवार, समाज तथा राष्ट्र के तरक्की के लिए खतरा बनता जा रहा है। यदि हम एक बेहतर समाज व समृद्ध देश बनाने का सपना देख रहें हैं तो युवाओं और भावी पीढ़ी को नशे की लत से बचाना होगा। यह तभी संभव हो सकता है। जब हम नशे के आदी नवयुवकों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उपनिरीक्षक दीपक महलावत ने कहा कि हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो, राज्य में ड्रग्स नियंत्रण और उन्मूलन पर कार्य करती है। जिसका मानना है कि समाज व देश की तरक्की के लिए युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए। इस मौके पर अनिता सिवाच, अमनदीप मलिक, गीता गाबा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed