फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar police arrested many criminal gangs and most rewarded crooks throughout the year

सालभर झज्जर पुलिस ने किए अनेक अपराधिक गिरोह और मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 31 Dec 2020 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar police arrested many criminal gangs and most rewarded crooks throughout the year
एसपी राजेश दुग्गल। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। पुलिस के लिए 2020 का वर्ष उपलब्धियों भरा रहा। एसपी राजेश दुग्गल के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा कई आपराधिक गिरोह, अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब, उद्घोषित अपराधी, इनामी मोस्ट वांटेड बदमाश तथा विभिन्न आपराधिक मामलों के बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वर्ष 2020 में पुलिस की विभिन्न टीमों ने ऑपरेशन मुस्कान के दौरान अपने परिजनों से किन्हीं कारणों से बिछड़े तथा लावारिस हालत में सड़कों पर घूम रहे 23 बच्चों को बरामद करके उनके परिजनों के हवाले किया गया। एक साल में लापता हुए 399 व्यक्तियों में से 301 को बरामद करने में सफलता मिली है। गुमशुदा 45 में से 41 बच्चों को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस साल विवादों के संबंध में स्थानीय पुलिस को 7921 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 7376 का निपटारा कर दिया गया है। इसी प्रकार ऑनलाइन धोखाधड़ी, ठगी के कई मामलों को सुलझाते हुए 15 व्यक्तियों के करीब 62,5000 रुपये वापस उनके खातों में डलवाए। इसी प्रकार साइबर सुरक्षा शाखा ने गुमशुदा 14 मोबाइल फोन बरामद करके उनके वारिसों को सौंपा है। चोरी, लूट, डकैती तथा अन्य गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने व आपराधिक साजिश रचने के मामलों में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लूटपाट और छीनाझपटी, बिजली ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने, वाहन व अन्य चोरी की वारदात में वांछित तीन आपराधिक गिरोहों के 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर पुलिस ने हत्या के 40 मामलों में वांछित 46 आरोपियों को काबू किया है। वहीं हत्या के प्रयास के 59 मामलों में 78, लूटपाट व छीनाझपटी के 42 मामलों में 86, चोरी के मामलों में 108 तथा वाहन चोरी के मामलों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के 11510500 रुपये कीमत की संपत्ति बरामद की है।

अवैध शराब के 223 मामले दर्ज किए
पुलिस ने 2020 में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग व आमजन को परेशान करने के करीब 223 मामलों में 223 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। शराब की तस्करी को रोकने तथा अवैध शराब पकड़ने की मुहिम के तहत झज्जर पुलिस ने वर्ष के दौरान 97 मामलों में 97 आरोपियों को काबू करके उनके पास से 14491 बोतल अंग्रेजी शराब, 14923 बोतल देसी शराब तथा 2079 बोतल बीयर। झज्जर पुलिस द्वारा अपराध को रोकने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई करते हुए 133 मामले अवैध हथियार रखने के दर्ज किए गए हैं। अवैध हथियार के 133 मामलों में 135 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से दो गन, 134 देसी पिस्तौल, एक देसी रिवाल्वर और 102 कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed