{"_id":"65f83eac505f7f615a0b9d60","slug":"jhajjar-farmer-dies-due-to-tractor-collision-case-registered-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
Mon, 18 Mar 2024 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:46 PM IST
सार
जांच अधिकारी रणबीर ने बताया कि जहाजगढ़ मार्ग पर पावर हाऊस के पास ट्रैक्टर चालक ने खेत से लौट से किसान को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। हादसे में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना बेरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के बेरी क्षेत्र के जहाजगढ़ मार्ग पर पावर हाऊस के पास ट्रैक्टर ने किसान को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन किसान को प्राथमिक उपचार के लिए पीजीआई रोहतक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव जहाजगढ़ निवासी 45 वर्षीय सत्यनारायण रविवार देर शाम अपने खेत से घर लौट रहा था। जब वह पावर हाऊस के पास पहुंचा तो पीछे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद किसान सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
उपचार के लिए पीजीआई में लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी रणबीर ने बताया कि परिजनों की शिकायत ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीजीआई एमएस रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन