{"_id":"574752ee4f1c1b7562691ff1","slug":"jhajjar-crime-op-dhankard-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमने एक्ट बनाया है और कोर्ट में जमकर पैरवी करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमने एक्ट बनाया है और कोर्ट में जमकर पैरवी करेगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Fri, 27 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
धनखड़
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा है कि जाट आरक्षण मामले में हुड्डा सरकार ने कमजोर कानून बनाया था। हमने एक्ट बनाया है। हाई कोर्ट से जो अंतरिम रोक की सूचना है हम कोर्ट में आरक्षण के पक्ष में जमकर पैरवी करेंगे। हमारा बनाया कानून कमजोर नहीं है। धनखड़ झज्जर जिले के बादली हलके के गांवों में सरकार की विकास योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने गांवों में सभाएं की तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई और कहा कि समस्याओं का स्थाई समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि दो साल में केंद्र सरकार ने अनेक योजनाओं पर काम किया है।
18 हजार गांवों में जहां बिजली नहीं पहुंची थी, बहुत तेजी से काम करके बहुत से गांवों को रोशन किया है। इसके अलावा अनेक योजनाओं के जरिए आम आदमी को लाभ पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन
18 हजार गांवों में जहां बिजली नहीं पहुंची थी, बहुत तेजी से काम करके बहुत से गांवों को रोशन किया है। इसके अलावा अनेक योजनाओं के जरिए आम आदमी को लाभ पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन