{"_id":"57489f1e4f1c1b9b37690e4e","slug":"jhajjar-crime-doctor-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर डॉक्टर ने सीनियर पर प्रताड़ना का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर डॉक्टर ने सीनियर पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sat, 28 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेद डॉ. नरेश शर्मा ने अपने सीनियर डॉ. जसबीर अहलावत पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डॉ नरेश शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के कार्यालय में मीटिंग थी। मीटिंग में उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एप्लीकेशन देने की बात कही, लेकिन उन्होंने एप्लीकेशन देने से मना कर दिया। जिसके चलते जिला आयुर्वेदिक अधिकारी तैश में आ गए और उन्हें भला-बुरा कहा।
उन्होंने कहा कि इसके चलते उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उसे कई बार प्रताड़नाएं दी गई है। उन्होंने बताया कि उन्हें परेशान करने के लिए सासरौली व खातीवास का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जिसका टीए, डीए भी नहीं दिया जाता। जिसके चलते उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी हो रही है। इससे पूर्व भी उन्होंने डॉ जसबीर की शिकायत सीएम विंडो में भी की थी। लेकिन फिर भी उनको प्रताड़ित किया जा रहा है।
किसी भी डॉक्टर या अन्य कर्मचारी को मैंने परेशान नहीं किया है। मेरे कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसमें वॉयस रिकॉर्डिंग भी होती है। अगर ऐसी बात है तो सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए। मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार है।
विज्ञापन
डॉ. जसबीर अहलावत, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी