फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar boys ahead on the third day of swimming competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी झज्जर के लड़के आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar boys ahead on the third day of swimming competition
-फोटो 54 : विजेता तैराकों को सम्मनित करते हुए पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार और अनिल खत्री। स्रोत - फोटो : mathura
हितिका खत्री ने हासिल किए दो गोल्ड मेडल, जयवर्धन राव ने हासिल किए तीन गोल्ड
विज्ञापन


पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने विजेता तैराकों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ। शहर की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में तैराकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। बुधवार को हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने भी तैराकी प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने विजेता तैराकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन झज्जर के जयवर्धन राव ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक व 100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भी स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता के सबसे छोटे ग्रुप 6 में झज्जर की हितिका खत्री ने भी 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल हासिल किया है। हितिका खत्री ने इससे पहले 50 मीटर फ्री स्टाइल में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में झज्जर के सक्षम ने गोल्ड और फरीदाबाद के दर्श सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

200 मीटर फ्रीस्टाइल में झज्जर के रोहित लाठर ने गोल्ड और फरीदाबाद के देवांश जुल्का ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में झज्जर के ओशो ने गोल्ड और शोभित गिल ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। 200 मीटर बटरफ्लाई में फरीदाबाद के दर्श सिंह ने गोल्ड और गुरुग्राम के रिजुल भारद्वाज ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। सब जूनियर 200 मीटर फ्री स्टाइल में फरीदाबाद के आरेज आसिफ ने गोल्ड और सोनीपत के इराज सहरावत ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम के जयवीर भसीन ने 650 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड और गुरुग्राम के अवयुक्त शर्मा ने सिल्वर मेडल पाया। लड़कियों की कैटेगरी के 1500 मीटर फ्री स्टाइल में रोहतक की हर्षिता ने गोल्ड और गुरुग्राम की आद्य शर्मा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 200 मीटर फ्री स्टाइल में गुरुग्राम की इवा गुप्ता ने गोल्ड और फरीदाबाद की नियति जुल्का ने सिल्वर मेडल हासिल किया। गुरुग्राम की सेरेना सरोहा ने 11 से 12 साल उम्र की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड और अलायका ठाकरान ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।
50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गुरुग्राम की जोया अग्रवाल ने गोल्ड और प्राप्ति घोष ने सिल्वर मेडल पाया। 200 मीटर बटरफ्लाई में गुरुग्राम के स्तुति चटर्जी ने गोल्ड और गुरुग्राम की समृद्धि वर्मा ने सिल्वर मेडल जीता। 1 से 14 साल की 200 मीटर बटरफ्लाई में सोनीपत की प्रांजल ने गोल्ड और अंबाला की ओजस्विनी शर्मा ने सिल्वर मेडल पाया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी झज्जर के लड़कों ने 213 पॉइंट के साथ पॉइंट टेबल में अव्वल स्थान बरकरार रखा है।
वहीं गुरुग्राम की लड़कियों ने भी 408 अंकों के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है। कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने प्रतियोगिता एक सफल आयोजन के लिए हरियाणा तैराकी संघ को बधाई दी। तैराकी सुविधाओं में बेहतरी के लिए 11 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की। हरियाणा तैराकी संघ की तरफ से अनिल खत्री ने मंत्री कृष्णलाल पंवार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया।


हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि शुक्रवार से सीनियर वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे। बुधवार को तैराकों का हौसला बढ़ाने के लिए नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा और ऋषि भारद्वाज भी प्रतियोगिता में पहुंचे। शुक्रवार को हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल भी आएंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सदस्य सुरेश जून, महेंद्र पहलवान, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, दिनेश खत्री, बलवान कादयान, सत्यनारायण शर्मा, कोच साई जाधव, प्रकाश कादयान, विकास, एके पंडित, पदमपाल, साहिल, हर्ष कौशिक, रविंद्र, राम ढुल, राम शर्मा, चेतन, अनिल शर्मा, विनोद, विजयपाल, संदीप सिरसा और कृष्ण मुरारी मौजूद रहे।



-फोटो 54 : विजेता तैराकों को सम्मनित करते हुए पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार और अनिल खत्री। स्रोत एकेडमी

-फोटो 55 : तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत एकेडमी



----------------------

-फोटो 54 : विजेता तैराकों को सम्मनित करते हुए पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार और अनिल खत्री। स्रोत

-फोटो 54 : विजेता तैराकों को सम्मनित करते हुए पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार और अनिल खत्री। स्रोत- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed