फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar-bhiwani road jam for 90 minutes

झज्जर-भिवानी मार्ग डेढ़ घंटा लगाया जाम

Wed, 08 Jul 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बेरी (झज्जर)
ब्यूरो/अमर उजाला बेरी (झज्जर) Updated Wed, 08 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन

एक  माह से पानी सप्लाई न होने से उपमंडल के गांव धौड़ की महिलाओं व ग्रमीणों ने मंगलवार दोपहर झज्जर-भिवानी मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को महिलाओं ने खूब खरी-खोटी सुनाई। अधिकारियों के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद महिलाओं व ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जाम लगा रही गांव धौड़ की महिलाओं ने बताया उनके गांव में पिछले एक महीने से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जो लोग साधन संपन्न हैं, वो तो पानी के टैंकर मंगवा लेते हैं। मगर जो लोग पानी का टैंकर नहीं खरीद सकते हैं, वो दिनभर दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी ढोने में ही लगे रहते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस बात की शिकायत लेकर वे विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। मजबूरी में लोगों को जाम लगाना पड़ा है।

जाम लगा रही महिलाओं को समझाने के लिए जब पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे तो महिलाओं ने उनको अनसुना कर दिया तथा मंगल गीत गाने शुरू कर दिए।

रात 11 बजे देते हैं सप्लाई
महिलाओं ने बताया कि पानी सप्लाई के लिए जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वो कभी रात 11 बजे तो कभी 10 बजे पानी छोड़ता है। महिलाओं ने बताया कि कभी-कभार तो रात के 12 भी बजा देता है।

केवल वो ही लोग पानी भर पाते हैं, जिन्हें इस बारे में पता होता है। सप्लाई का पानी भी पीने के लायक नहीं है। खारा होने के कारण उसे प्रयोग नहीं कर सकते हैं।

महिलाएं बोली आश्वासन नहीं समाधान चाहिए
मंगलवार को गांव धौड़ में लगे जाम को खुलवाने के लिए दुजाना चौकी प्रभारी राजबीर व झज्जर थाना प्रभारी चंद्रवीर पहुंचे तो महिलाओं ने कहा कि उन्हें आश्वासन नहीं समस्या का समाधान चाहिए।

महिलाओं ने पुलिस की एक नहीं सुनी तथा जाम खोलने से मना कर दिया। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुमार वहां पहुंचे तथा उन्हें पर्याप्त पानी की सप्लाई देने का आह्वान किया।

महिलाओं ने उनके आश्वासन पर जाम तो खोल दिया मगर साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्हें पानी की सप्लाई नहीं मिली तो वे फिर से जाम लगा देंगे।

जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। कई लोग जाम में फंसने के कारण लेट हो गए तो किसी को जरूरी काम जाना था।

भिवानी जिले के गांव गुजरानी निवासी सतबीर ने बताया वह अपने विकलांग बेटे का उपचार कराने के लिए झज्जर जा रहा था। मगर जाम में फंस जाने के कारण वह झज्जर नहीं जा पा रहा है। बेटा बीमार होने के कारण उसे और भी ज्यादा परेशानी हो रही है।


ये बोले एसडीओ
गांव धौड़ में  महिलाओं व ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने के बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजेन्द्र से पूछा तो उन्होंने बताया कि गांव के टैंकों में पानी नही था। इसलिए गांव में पानी की सप्लाई नही हो पाई थी।

अब नहर में भी पानी आ गया और टैंकों में पानी इकट्ठा कर लिया गया है। गांव में जल्द से जल्द पानी की सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed