फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar become first in e office implimentation

ई-आफिस में झज्जर की राज्य भर में शीर्षता बरकरार

Fri, 28 Jan 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
jhajjar become first in e office implimentation
झज्जर। डिजिटल स्वरूप के साथ जनसेवा को समर्पित हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ई-ऑफिस सिस्टम को क्रियांवित करने में झज्जर जिला प्रशासन प्रदेश भर में फिर से अग्रणी रहा है। राज्य स्तर पर 17 से 23 जनवरी अवधि के लिए जारी रैंकिंग में झज्जर जिला ओवर आल 8 स्कोर के साथ नंबर वन बना हुआ है। डीसी श्याम लाल पूनिया ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागाध्यक्षों को बधाई दी है।
विज्ञापन

पेपरलेस वर्किंग को मिला बढ़ावा, बढ़ रही पारदर्शिता
डीसी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्षों व कर्मचारियों के सांझे प्रयास से झज्जर जिला निरंतर ई-आफिस में अग्रणी बना हुआ है। जिले के सभी विभाग पेपरलेस वर्किंग की अपेक्षा ई-ऑफिस सिस्टम से जुड़ते हुए सरकारी सेवाएं आमजन तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नंबर वन की रैंकिंग निरंतर बनी रहे इसके लिए सभी विभाग ई ऑफिस सिस्टम को लागू करते हुए कार्यालय की फाइल को मूव करवा रहे हैं जोकि प्रोजेक्ट के क्रियांवयन के मद्देनजर सार्थक कदम है। ई-आफिस सिस्टम से हर संबंधित कर्मचारी अपने मोबाइल फोन से भी जुड़कर फाइल को निरंतर मूव कराने में अपनी सहभागिता निभा रहा है।
विज्ञापन

ई-आफिस वर्किंग के यह हैं फायदे
उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली पर काम करना सुविधाजनक है, केवल शुरू करने की देर है। इस प्रणाली पर किसी भी समय कहीं से भी फाइलों का निपटारा ऑनलाइन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विभाग अब सरकारी कार्यों से संबंधित फाइल की फिजिकल मूवमेंट खत्म करते हुए केवल ई-ऑफिस सिस्टम पर ऑनलाईन फाइल को मूव करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं जिले के पांच टॉप स्कोरर डिपार्टमेंट
सीएमजीजीए तान्या ने ई-ऑफिस पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि जिला में पहले स्थान पर डीआईपीआरओ कार्यालय, दूसरे स्थान पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, तीसरे स्थान पर उद्यान विभाग, चौथे स्थान पर सहकारिता विभाग व पांचवें पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रहा है। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस की रैंकिंग विभिन्न पैरामीटर पर तय होगी और राज्य स्तर पर इसका मूल्यांकन होने के उपरांत जिलेवार रैंकिंग जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed