{"_id":"614e21738ebc3e0de45dcebc","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-the-seven-matches-of-kabaddi-were-exciting-today-the-teams-will-be-selected-for-the-semi-finals-bahadurgarh-news-rtk625030874","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी के सातों मैच रहे रोमांचक, आज सेमीफाइनल के लिए चुनी जाएंगीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी के सातों मैच रहे रोमांचक, आज सेमीफाइनल के लिए चुनी जाएंगीं टीमें
विज्ञापन
अंक लेने और अंक बचाने के लिए संघर्ष करते प्रतिस्पर्धी टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : Bahadurgarh
स्थानीय डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कबड्डी लीग के तहत शुक्रवार को पूल बी की छह टीमों के 7 मैच हुए। सभी मैच बहुत रोमांचक रहे।
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा खापों एवं संगठनों के सहयोग से तीसरे दिन भी कबड्डी मेला लगा। पूल बी की 6 टीमों ने 7 मैच खेले। शनिवार को 6 टीमों के सात मैच होंगे। जिनमें पूल बी से दो टीमें सेमी सेमीफाइनल के लिए चुनी जाएंगी। इनका फाइनल मैच 26 सितंबर को होगा। दर्शकों की भीड़ किसान आंदोलन और खिलाड़ियों का मनोबल तहेदिल से बढ़ा रही थी। बीच में आई बारिश से भी दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। हरियाणा के किसान आयोजन में व्यवस्था बनाए रखने में खूब सहयोग कर रहे हैं।
लीग आयोजन समिति के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को पहले मैच में शाहकोट की टीम ने कुब्बे की टीम को और दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने रामदास क्लब की टीम को हराया। तीसरे मैच में रुड़का क्लब को हरा गुरदासपुर की टीम और चौथे मैच में रामदास की टीम को हरा शाहकोट की टीम विजयी रही। पांचवां मैच रुड़का और कुब्बे के बीच हुआ, जिसे रुड़का ने जीत लिया। न्यूजीलैंड व गुरदासपुर के बीच हुए छठे मैच में न्यूजीलैंड की टीम छा गई। सातवें मैच में रामदास क्लब को हरा रुड़का क्लब की टीम जीत गई।
विज्ञापन
कबड्डी का खेल देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी। दिनभर दर्शक खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। किसान नेता पुरुषोत्तम सिंह और डॉ. सवाई मान सिंह समेत तमाम किसान नेता मौजूद रहे। फाइनल मैच रविवार को होगा। प्रथम विजेता टीम को पांच लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।