फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,The husband and wife and children were cremated on a pyre in Talav

तलाव में दंपती और बच्चों का एक चिता पर किया अंतिम संस्कार

Wed, 28 Jul 2021 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,The husband and wife and children were cremated on a pyre in Talav
बेबी व अनुज का फाइल फोटो। - फोटो : Jhjhar
तलाव गांव में सोमवार दोपहर को जहर खाने के बाद दंपती व उनके दो बच्चों ने रात को उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया था। मंगलवार को दिनभर ग्रामीण व परिजन शव आने का इंतजार करते रहे। रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद उनके शवों को शाम के समय गांव में लाया गया। जहां एक ही चिता पर चारों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गमगीन माहौल के बीच शाम को करीब 5:30 बजे उनके शव एक कैंटर में गांव में पहुंचे। शवों को उनके घर पर ले जाया गया। कैंटर के अंदर ही गंगाजल के छींटे देने के बाद सीधे श्मशान भूमि ले जाया गया। मृत दीपक के चाचा राजू ने उन्हें मुखाग्नि दी। मंगलवार को दिनभर उनके घर पर रिश्तेदारों व ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

ये था मामला
तलाव गांव निवासी दीपक पुत्र सतबीर सिंह (40) के परिवार में तीन-चार दिन से किसी बात को लेकर कलह चल रही थी। इसी कारण वह घर से परिवार के साथ निकल आया और सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे पत्नी निशा (35), पुत्री बेबी (13), पुत्र अनुज (11) को रेलवे अंडरपास के पास खेतों में जाकर कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। उसने खुद भी जहर पी लिया। इससे चारों की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी व एसपी ने किया मौका मुआयना, परिवार से की मुलाकात
मंगलवार दोपहर के समय डीसी श्याम लाल पूनिया व एसपी राजेश दुग्गल, डीएसपी राहुल देव तलाव रोड पर रेलवे अंडरपास के पास घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का जायजा लेने के बाद वे मृतकों के घर पर पहुंचे। डीसी व एसपी ने दीपक की मां संतरा देवी से भी मामले की जानकारी ली। संतरा देवी ने कहा कि रविवार को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और झगड़े के बाद सोमवार को काम पर भी नहीं गए। जिस समय झगड़ा हो रहा था, उस समय उसने झगड़ा करने से रोका था और कहा था कि अब उनकी बेटी समझदार हो गई है, वे झगड़ा न करें। संतरा देवी ने कहा कि उसके बाद वे शांत हो गए थे। सोमवार को वे काम पर नहीं गए तो उसने उनसे काम पर न जाने के बारे में पूछा था। दोपहर के समय दोनों घर से गए थे। उसे यह जानकारी नहीं थी कि दीपक बच्चों को स्कूल से ले आया है। जब दोपहर बाद जहर खा कर घर पहुंचे तो उसे पता चला कि उसका घर उजड़ गया है।
पड़ोसियों ने कहा कभी नहीं देखे झगड़ा करते
एसपी व डीसी ने गांव में मृतकों के पड़ोसियों से भी बात की लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि वे दोनों कभी लड़ाई करते हुए बाहर नहीं देखे। घर के अंदर चाहे कुछ भी होता हो बाहर इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती थी। पड़ोसियों की दृष्टि से वे पूरी तरह से ठीक थे। लेकिन सोमवार को अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इसकी जानकारी भी उनको बाद में ही मिली है।

चारों के शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। रोहतक पीजीआई में शव अधिक होने के कारण देर से पोस्टमार्टम हो पाया है। मामले में हर पहलू को देखते हुए जांच की जा रही है।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।

 मृतक की मां संतरा देवी से बात करते डीसी व एसपी। संवाद

मृतक की मां संतरा देवी से बात करते डीसी व एसपी। संवाद- फोटो : Jhjhar

दीपक व निशा का फाइल फोटो।

दीपक व निशा का फाइल फोटो।- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed