{"_id":"610d86098ebc3ebca9619782","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-rehearsals-for-independence-day-celebrations-started-in-roadways-workshop-premises-jhjhar-news-rtk620207323","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज वर्कशॉप परिसर में शुरू हुई स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज वर्कशॉप परिसर में शुरू हुई स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला मुख्यालय पर देशभक्ति से सराबोर हो जल शक्ति अभियान व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम को समर्पित रहेगा। समारोह के भव्य ढंग से आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बेटियों के स्वावलंबन को सर्वोपरि रखते हुए जल संरक्षण की दिशा में प्रशासन की कार्यशैली का प्रत्यक्ष प्रमाण समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई देगा। शहर के रोडवेज वर्कशॉप परिसर में शुक्रवार से रिहर्सल शुरू हो गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्म प्रकाश राणा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और विभिन्न शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों की ओर से समारोह में दी जाने वाली प्रस्तुति का प्रदर्शन संबंधित अधिकारियों के समक्ष किया। एसडीएम शिखा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी समारोह के आयोजन की व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। इस बार जिलास्तरीय समारोह हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो की वर्कशॉप में आयोजित किया जाएगा। समारोह की फाइनल रिहर्सल का आयोजन 13 अगस्त को होगा।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि की तरफ से ध्वजारोहण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। हरियाणा पुलिस व होमगार्ड, डंबल शो व पीटी शो सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा। जिसमें मुख्यातिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं व शहीद के परिजनों का सम्मान किया जाएगा।