{"_id":"65d127973d53333bea026bfe","slug":"jhajjar-bahadurgarh-and-beri-included-in-amrit-2-jhjhar-news-c-17-1-roh1009-362970-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी में अमृत 2 में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी में अमृत 2 में शामिल
Sun, 18 Feb 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। सरकार ने झज्जर, बेरी और बहादुरगढ़ नगर परिषद व पालिका के अधीन आने क्षेत्र में अमृत 2 योजना के तहत पेयजल और सीवरेज के काम कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत जल्द ही तीनों शहरों में सर्वे किया जाएगा। इसकी मंजूरी मुख्यालय से मिल चुकी है। जल्द ही तीनों शहरों में घर-घर जाकर सर्वे करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेंडर लगाया जाएगा।
टेंडर अलॉट होने के बाद घर-घर जाकर सर्वे एजेंसी द्वारा किया जाएगा। फिलहाल तीनों ही शहरों में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कराया जा रहा है। इसमें भी सीवरेज व पेयजल कनेक्शनों की स्थिति के बारे में जानकारी ली जा रही है ताकि वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। झज्जर शहर में अब तक साढ़े 4 हजार घरों का सर्वे किया जा चुका है जबकि बेरी और बहादुरगढ़ में इसी सप्ताह सर्वे शुरू किया गया है। झज्जर शहर में एक माह में यह काम पूरा होने की उम्मीद है।
यह मांगी जा रही जानकारी
तीनों शहरों में पेयजल व सीवरेज लाइन के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के तहत घर घर जाकर सर्वे टीमों द्वारा उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन नंबर, आधार नंबर, फैमिली आईडी, कॉलोनी का नाम, मकान नंबर, पेयजल कनेक्शन है या नहीं है,पेयजल कनेक्शन पास है या नहीं है, पेयजल लाइन गली में है या नहीं है, सीवरेज कनेक्शन है या नहीं है, गली में सीवर लाइन है या नहीं है, सीवर कनेक्शन है या नहीं है, सीवरेज कनेक्शन पास कराया गया है या नहीं, की जानकारियां ली जा रही है।
विज्ञापन
हाल में नियमित हुई कालोनियों को भी मिलेगा लाभ
इस योजना का उद्देश्य शहर की पांच माह पहले नियमित की गई कालोनियां व पुराने शहर में भी जिन कॉलोनी या क्षेत्र में पानी व सीवरेज की लाइन उचित रूप से नहीं है, उन क्षेत्रों में सीवरेज व पेयजल आपूर्ति की लाइन बिछाया जाना है ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाओं का पूर्ण रूप से लाभ मिल सके। अक्तूबर माह में सरकार ने झज्जर शहर की 32 कालोनियों को वैध किया था। हालांकि अब तक न तो नगर परिषद और न ही जन स्वास्थ्य विभाग यहां विकास के काम शुरू करवा सका है।
वर्जन
अमृत 2योजना के तहत तीनों शहरों में काम कराए जाने हैं। सर्वे कराने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर लगाकर सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद ही डीपीआर तैयार होगी।
रूपेशचंद्र, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर