फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   je and lineman arrested with 12 thousands bribe

बिजली निगम के जेई व लाइनमैन 12 हजार की रिश्वत लेते काबू

Thu, 17 Dec 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
je and lineman arrested with 12 thousands bribe
 विजिलेंस ने बुधवार को गांव मातनहेल में बिजली निगम के एक जेई व लाइनमैन को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत मोबाइल फोन टावर के जले बिजली ट्रांसफार्मर को बदलने की एवज में मांगी गई थी। विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान रुपये लाइनमेन जयप्रकाश के पास मिले, जेई राजेश भी उसके साथ था। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन





गांव अकेहड़ी-मदनपुर में एक मोबाइल फोन कंपनी का टावर लगा हुआ है। इसके रखरखाव का जिम्मा असेंड टेक्नोलोजिज मोहाली पंजाब के पास है। पिछले दिनों इस टावर पर बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया। इसकी जानकारी बिजली निगम के मातनहेल कार्यालय में दी गई। टावर से जुड़े कर्मचारी कई बार निगम कार्यालय गए, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इस बीच बुधवार को कंपनी के कर्मचारी होशियार सिंह गांव अमरनगर जिला भिवानी ने विजिलेंस को शिकायत दी कि बिजली निगम के जेई राजेश और लाइनमैन जयप्रकाश ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में 12 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। विजिलेंस ने इसको लेकर धारा 7,13 भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले की जानकारी डीसी को दी और रिश्वत मांग रहे दोनों कर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई। इसमें प्रशासन की ओर से तहसीलदार हितेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


लाइनमैन ने पकड़े रुपये
विजिलेंस के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि रिश्वत मांगने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शिकायतकर्ता होशियार सिंह को 12 हजार रुपये, जो कि 1-1 हजार के नोट थे, पर पाउडर लगा कर दिए। इसके बाद पूरी टीम उसे साथ लेकर मातनहेल बिजली निगम कार्यालय में पहुंची। वहां पर जेई व लाइनमैन कार्यालय के बाहर चौक पर खड़े थे। होशियार सिंह ने बिजली निगम के जेई को नोट देने का प्रयास किया, लेकिन उसने रुपये पास खड़े लाइनमैन जयप्रकाश को देने को कहा। जयप्रकाश ने जैसे ही रिश्वत की राशि पकड़ी, इशारा मिलते ही विजिलेंस टीम ने मौके पर छापा मारा और जेई राजेश निवासी भैसरु कलां, थाना सांपला रोहतक और लाइनमैन जयप्रकाश निवासी अकेहड़ी-मदनपुर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 की थी मांग, साढ़े 12 में पटा सौदा, हुई रिकॉर्डिंग
मोबाइल फोन टावर का बिजली ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बिजली निगम के जेई राजेश व लाइनमैन जयप्रकाश ने कंपनी के कर्मचारी से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। अंत में सौदा साढ़े हजार रुपये में पटा। इसको लेकर जेई व लाइनमैन ने शिकायतकर्ता से मोबाइल फोन पर कई बार बात की। इसे शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर लिया। रिकॉर्डिंग विजिलेंस के हवाले की गई है। सौदे के अनुसार बिजली कर्मियों को बुधवार को साढ़े 12 हजार रुपये देने थे। लेकिन शिकायतकर्ता 12 हजार रुपये ही जुटा पाया। वह 500 रुपये का इंतजाम नहीं कर पाया तो विजिलेंस ने भी यह सोचकर कार्रवाई शुरू कर दी कि दोनों को पकड़ना है, नोट पूरे हैं या नहीं इसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। दोनों कर्मी रुपये लेने के लिए कार्यालय के सामने चौक पर आ गए थे। रुपये लाइनमैन ने लिए, उसके हाथ भी पाउडर लगे नोटों से लाल हो गए, लेकिन संलिप्ता जेई की भी मिली, जिस पर उसे भी साथ ही गिरफ्तार किया गया।



बिजली निगम के जेई राजेश व लाइनमैन जयप्रकाश को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा है। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए उन्होंने मोबाइल फोन कर रिश्वत मांगी थी। इसमें दोनों की रिकॉर्डिंग उनके पास है। रिश्वत की राशि जेई ने खुद पकड़ने की बजाय लाइनमैन को देने को कहा था। दोनों एक साथ थे।
ओमप्रकाश, इंस्पेक्टर विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed