{"_id":"696d43f0c9c932463b0b0176","slug":"jayprakash-jakhar-secured-first-place-in-the-shot-put-with-a-throw-of-1075-meters-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-130757-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 10.75 मीटर गोला फेंक में जयप्रकाश जाखड़ अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 10.75 मीटर गोला फेंक में जयप्रकाश जाखड़ अव्वल
विज्ञापन
18jjrp13- रोहतक में आयोजकों से प्रमाण पत्र प्राप्त करते जयप्रकाश जाखड़। स्रोत-परिजन
साल्हावास। 35वीं हरियाणा राज्य वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 18 जनवरी को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में किया गया। यह प्रतियोगिता हरियाणा राज्य वेटरन एथलेटिक्स संघ की तरफ से आयोजित की गई।
इसमें ब्लॉक मातनहेल के गांव लडायन के जयप्रकाश जाखड़ ने 55 प्लस आयु वर्ग के गोला फेंक में 10.75 मीटर गोला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त करके ब्लॉक मातनहेल व झज्जर जिले का मान बढ़ाया है।
जय प्रकाश जाखड़ वर्तमान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल में पीटीआई के पद पर कार्यरत है। बच्चों के अभ्यास के साथ-साथ खुद भी अभ्यास करते हैं ताकि खिलाड़ी उनसे प्रेरित होकर और ज्यादा मेहनत करके अपने जिले व हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर सके।