फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Janwadi Mahila Samiti raised demand for removal of Brij Bhushan from the post

Jhajjar-Bahadurgarh News: जनवादी महिला समिति ने बृजभूषण को पद से हटाने की उठाई मांग

Mon, 01 May 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Janwadi Mahila Samiti raised demand for removal of Brij Bhushan from the post

विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा में जनवादी महिला समिति की संस्थापक रहीं पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी जगमती सांगवान ने यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कड़ी की मांग की है। वहीं, बॉडी बिल्डिंग के नेशनल चैंपियन युवराज छिल्लर साथियों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंच समर्थन दिया।
जगमती सांगवान ने कहा कि एक खिलाड़ी कई साल के कड़ी परिश्रम के बाद मेडल जीतने के स्तर पर पहुंचता है लेकिन जब कोई पीड़ित लड़की यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे आती है तो उसे न्याय नहीं मिलता और दोहरा उत्पीड़न होता है। ये खिलाड़ी लड़कियां भी इसको अच्छी तरह जानती हैं। सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि कुश्ती महासंघ में भी शिकायत सुनने वाली कोई आंतरिक कमेटी नहीं थी।
विज्ञापन

नेशनल चैंपियन युवराज छिल्लर ने कहा कि जिस पर हत्या, फिरौती जैसे तमाम मुकदमे दर्ज हों लेकिन फिर भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हो, इससे सरकार में कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। नरेश कुमार और अजीत ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है। इससे स्पष्ट है कि कैसे बेटियां पढ़ेंगी और बचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10-12 साल में गलत कैसे हो गए सिंह : राकेश कोच
कुश्ती संघ के प्रांतीय महासचिव राकेश कोच ने महिला पहलवानों के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि अगर यह राजनीति से प्रेरित नहीं है तो 10-12 साल तक हर सुख-दुख में साथ रहने वाले कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अब गलत कैसे हो गए। कोच ने कहा कि सिंह के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से पहले सरकार को आरोपों की गहन जांच करवानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed