फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jan aashirwad yatra

जन आशीर्वाद यात्रा में जिले के 15 दावेदार करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Mon, 26 Aug 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
jan aashirwad yatra
जनता को अपने पांच साल के काम और अगले पांच साल क्या काम करेंगे इस बात को बतानेे के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के कोने-कोने में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर जा रहे हैं। वहीं अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार भी अपना शक्ति प्रदर्शन करने में पीछ नहीं हट रहे हैं। बता दें कि 26 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा बहादुरगढ़ भी पहुंचेगी। इससे पहले यह यात्रा 25 को आनी थी, लेकिन पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की सूचना मिलने के बाद यात्रा एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा में 15 दावेदार
जिले में बहादुरगढ़, झज्जर, बेरी और बादली चार विधानसभा क्षेत्र हैं। पार्टी के लिए सबसे बड़ी मुश्किल होगी गेटवे ऑफ हरियाणा कहे जाने वाले बहादुरगढ़ के लिए। जिले में केवल बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र ऐसा जहां से विधायक बनने के लिए विधायक नरेश कौशिक समेत पांच दावेदार मौजूद हैं।
विज्ञापन

दावेदारों को मुख्यमंत्री का संदेश
प्रदेश में जहां से भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा निकलती रही है वहां के सभी टिकट के दावेदारों को बताया जा रहा है कि एक अनार सौ बीमार वाली कहावत की कहावत सटीक बैठ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी से उसी दावेदार को टिकट मिलेगा जिसने अपने पांच साल में व्यक्तिगत हितों से उठकर पार्टी के लिए काम किया होगा और जनता जिस पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल सांसद कर रहे जन आशीर्वाद की अगुवाई
करनाल से सांसद संजय भाटिया मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। तय शेड्यूल के अनुसार जहां पर भी जन आशीर्वाद यात्रा आनी होती है वहां पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा ले रहे हैं।
टिकट के यह दावेदार करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा में शक्ति प्रदर्शन
बहादुरगढ़
1. नरेश कौशिक, विधायक
2. बिजेंद्र दलाल, जिलाध्यक्ष
3. युद्धवीर भारद्वाज, चेयरमैन पंचायत ब्लाक समिति चेयरमैन संघ, हरियाणा
4. परमजीत सोलधा, जिला परिषद चेयरमैन, झज्जर
5. नवीन बंटी, प्रदेश संयोजक, युवा किसान समिति
बादली
1. ओम प्रकाश धनखड़, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार
2. रणबीर गुलिया, जिला मीडिया प्रभारी
3. योगेश सिलानी, युवा जिलाध्यक्ष व जिला परिषद वाईस चेयरमैन
बेप्ती
1. प्रदीप अहलावत, प्रदेश संयोजक विदेश संपर्क विभाग, भाजपा
2. विक्रम कादयान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी
3. रत्न सागर, मंडल अध्यक्ष छारा
4. शिव कुमार रंगीला, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष
झज्जर
1. इंजीनियर कृष्ण कुमार, वाईस चेयरमैन स्वच्छता आयोग
2. डॉ राकेश, डिप्टी सीएमओ, वीआरएस के अप्लाई किया है। भाजपा से जुड़े हुए हैं।
3. कांता, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed