फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It is mandatory to follow traffic rules for a safe journey: ACP

सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य : एसीपी

Fri, 07 Jun 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to follow traffic rules for a safe journey: ACP
बहादुरगढ़। यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी एसीपी अखिल कुमार ने कहा कि किसी भी शहर का यातायात सुव्यवस्थित रह सके। इसके लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी गलती भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। यातायात के नियमों के पालन के अभाव में किसी की भी जान जा सकती है, इसका खामियाजा परिवार के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने से ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात पाई जा सकती है।
विज्ञापन

अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना की संभावना भी कम होगी और ठीक-ठाक अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं। विशेष कर मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख मागों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रखा है। वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें। मार्गों पर वाहनों की गति को नियंत्रण में रखें। कभी ओवरटेक न करें। आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज और अनियंत्रित रफ्तार के कारण ही होती हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन भी इसमें एक बड़ा कारण है। यातायात के निर्देशों का पालन करने से खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे भी सुरक्षित रख सकते हैं। जो चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं, ऐसे लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा जाता है।
विज्ञापन

वाहन चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग जरूर करें

2. शराब पीकर कभी भी वाहन नहीं चलाएं।

3. वाहन नियंत्रित गति में व निर्धारित साइड में ही वाहन चलाएं।

4. कभी भी वाहन को ओवरटेक न करें।

5. यातायात नियमों का पालन करें।

6. जेब्रा क्रासिंग का पालन करें।

7. चौराहे और दो मुहान पर स्पीड कम रखें।

8. वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed