फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Issarheri Minor overflow, fields submerged, carrot crop submerged

Jhajjar-Bahadurgarh News: ईस्सरहेड़ी माइनर ओवरफ्लो, खेत जलमग्न, गाजर की फसल डूबी

Wed, 10 Jan 2024 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Issarheri Minor overflow, fields submerged, carrot crop submerged
बहादुरगढ़। झज्जर रोड से गुजर रही ईस्सरहेड़ी माइनर दोबारा ओवरफ्लो हो गई। इसका पानी सड़कों और आसपास के खेतों में भर गया। खेतों में पानी भरने से किसानों की गाजर की फसल को नुकसान हुआ। रिहायशी कॉलोनी देव नगर और आदर्श नगर के घरों में भी पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को माइनर ओवरफ्लो होने की सूचना दी गई, लेकिन अधिकारी समस्या का समाधान करना तो दूर, मौके पर पहुंचना भी मुनासिब नहीं समझा। इससे अधिकारियों के प्रति लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले भी माइनर ओवर फ्लो हो गई थी। उस दौरान भी गलियों में दो से ढाई फुट पानी जमा हो गया था। लोगों ने प्रशासन से माइनर के किनारे ऊंचे करवाने की मांग की है। शहर के शक्ति नगर व अन्य कॉलोनियों के लोग जब मंगलवार की सुबह घरों से बाहर घूमने निकले तो देखा कि पेयजल सप्लाई करने वाली ईस्सरहेड़ी माइनर पानी से लबालब भरी हुई है और करीब आधा दर्जन जगहों से ओवरफ्लो हो चुकी है। जिसकी वजह से माइनर के दूसरी तरफ खेतों और झज्जर रोड पर पानी जमा हो रहा है। माइनर ओवरफ्लो होने के कारण काफी किसानों के खेतों में पानी भर गया। जिसकी वजह से कई खेतों में पूरी तरह से पकरर तैयार हो चुकी गाजर की फसल बर्बाद हो गई। ईस्सरहेड़ी माइनर ओवरफ्लो होने से किसान सतीश कुमार, चंद्रभान, सत्यवान, जयभगवान के खेतों में पानी भर गया। इससे उनकी काफी फसल पानी में डूब गई। माइनर कुछ समय पहले भी ओवरफ्लो हो गई थी। प्रशासन को माइनर के साथ किनारों को ऊंचा कराना चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या न आए।
विज्ञापन

पार्षद पहुंचे, अफसर नहीं आए
माइनर ओवर फ्लो होने की सूचना मिलते ही वार्ड 26 के पार्षद मिंटू पहलवान मौके पर पहुंचे और विभाग के अधिकारियों को माइनर ओवरफ्लो होने की सूचना दी। मगर कई घंटे बीत जाने के बावजूद भी विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने पहले भी ओवरफ्लो हुई थी माइनर
दो महीने पहले भी माइनर ओवरफ्लो होने की वजह से रिहायशी इलाकों में पानी भर गया था। जिसके बाद यहां के स्थानीय पार्षद और लोगों ने मिलकर स्वयं ही माइनर के किनारे मिट्टी डालकर ऊंचे किए थे। विभाग के अधिकारियों को उस वक्त भी शिकायत सौंपी गई थी, लेकिन अब तक उन्होंने जर्जर माइनर की सुध नहीं ली है। अधिकारियों की उदासीनता से स्थानीय लोगों में भारी रोष है।







-फोटो 53 : ईस्सरहेड़ी माइनर ओवरफ्लो होने के बाद झज्जर रोड पर जमा पानी।

-फोटो 54 : खेतों में तैयार फसल में जमा हुआ माइनर का पानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed