{"_id":"63dfc96bbb43814886072821","slug":"inld-will-do-4200-kilometer-padyatra-in-haryana-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चुनावों को लेकर INLD ने कसी कमर, पार्टी प्रदेश में 4200 किमी करेगी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: चुनावों को लेकर INLD ने कसी कमर, पार्टी प्रदेश में 4200 किमी करेगी पदयात्रा
Sun, 05 Feb 2023 08:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 08:51 PM IST
सार
बहादुरगढ़ के पटेल नगर में हलका इनेलो का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इनेलो ने परिवर्तन पद यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। अभय चौटाला रोजाना 15 से 20 किमी यात्रा की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो नेता नफे सिंह राठी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में पटेल नगर स्थित उमराव फार्म में रविवार को इंडियन नेशनल लोकदल का हलका कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की परिवर्तन पदयात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारियां सौंपी गई। यह पद यात्रा पूरे प्रदेश में 4200 किलोमीटर चलेगी। रोजाना 15 से 20 किलोमीटर तक प्रदेश महासचिव अभय सिंह चौटाला यात्रा की अगुवाई करेंगे। यह जानकारी इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने दी।
विज्ञापन
राठी ने बताया कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू होने वाली इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए जीजान से जुटने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की गलत नीतियों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ नगर परिषद के बारे में कहा कि नया बोर्ड बने छह माह से अधिक हो गया है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं दिखाई दे रहा है। परिवार पहचानपत्र के माध्यम से लोगों के बीपीएल राशन कार्ड, बुढ़ापा, विधवा व दिव्यांग पेंशन को काट दिया गया है।
विज्ञापन
जनता पर हाउस, प्रॉपर्टी व अन्य टैक्स का बोझ डाला जा रहा है। कई सड़कें टूटी हैं। सेक्टर-2, 6 व 7 समेत शहर व लाइनपार क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल है। इनको बनाने के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया जा रहा है। अमृत योजना के नाम पर 100 करोड़ का घोटाला बहादुररगढ़ में हो रहा है। सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है।
इस मौके पर इनेलो पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिन्हा, पप्पू कानोन्दा, पार्षद जितेंद्र राठी, पूर्व पार्षद शशि कुमार, पार्षद पति नरेंद्र राठी, डॉ. राजेंद्र व योगेंद्र राठी, सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामनिवास सैनी ने किया।