{"_id":"613280e18ebc3e494078a691","slug":"inld-leeder-op-chutala-in-city-jhjhar-news-rtk622907190","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो सुप्रीमो चौटाला पार्टी में जान फूंकने दस को आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो सुप्रीमो चौटाला पार्टी में जान फूंकने दस को आएंगे
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
बैठक में शामिल इनेलो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Jhjhar
Link Copied
इनेलो पार्टी को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला दस सितंबर को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। शुक्रवार को पूर्व सीएम के दौरे को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें जिला प्रभारी बलवान मायना व जिला अध्यक्ष जयभगवान पहलवान ने जिले के चारों विधानसभाओं के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के मुख्य एजेंडों पर चर्चा की। बलवान मायना ने बताया कि दस सितंबर को पूर्व सीएम व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला झज्जर कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जिले की चारों विधानसभाओं के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। जिला प्रभारी ने कहा कि मौजूदा भाजपा की सरकार ने किसानों को करीब नौ महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर बैठने के लिए मजबूर कर रखा है। तीनों कृषि कानूनों को खत्म करके किसानों को राहत पहुंचाने का काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।