फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   INLD Beri constituency's sports cell executive formed

Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो बेरी हलका की खेल प्रकोष्ठ कार्यकारिणी गठित

Mon, 01 Sep 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
INLD Beri constituency's sports cell executive formed
-फोटो 53 : नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते इनेलो नेता रामनिवास सैनी, महाबीर उर्फ भूरा पहल - फोटो : लोको
बहादुरगढ़। इनेलो की ओर से पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी गठित की जा रही है। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व आदित्य देवीलाल चौटाला के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्यकारिणीयों में नियुक्तियां की जा रहीं हैं। इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी, जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान, शहरी जिलाध्यक्ष रामनिवास सैनी, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महाबीर उर्फ भूरा पहलवान, बेरी हलकाध्यक्ष बलराज खरहर व शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श कर बेरी हलका की खेल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित की।
विज्ञापन

सविकी दलाल छारा को हलकाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतबीर को बनाया गया है। मनीत, अजीत, अमित दुजाना, नवीन लकड़िया को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है, जबकि अनिल मदाना को प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार निक्की, दीपक, प्रवीण को महासचिव का पदभार सौंपा गया है। कुलदीप को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। हरीश बेरी, शंभू दुजाना, कृष्ण खरमाण को सचिव बनाया गया है। वहीं सुमित को प्रचार सचिव व अनिल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा मोंटू गांगटान, नवीन छारा, नवीन लकड़िया, पवन दुजाना, पवन खरमाण को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed