{"_id":"572a409a4f1c1b61145cd4cd","slug":"ingaration-of-new-hoslat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने किया एनजीओ हॉस्टल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने किया एनजीओ हॉस्टल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स का किया उद्घाटन
Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
jhajjar
jhajjar
Updated Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
- एसपी कार्यालय का निरीक्षण करते आईजी संजय कुमार साथ में एसपी जश्नदीप सिंह व अन्य
- फोटो : bureau
Link Copied
रोहतक रेंज के आईजी संजय कुमार ने बुधवार को स्थानीय पुलिस लाईन में एनजीओ हॉस्टल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया। आईजी ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण भी किया तथा कार्यालय शाखाओं का रिकॉर्ड भी जांचा। इसके अलावा कार्यालय में स्थित जिला कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। आईजी ने कार्यालय में तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी आमजन की भलाई व व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहे। एसपी कार्यालय के निरीक्षण के बाद आईजी संजय कुमार पुलिस लाईन पहुंचे तथा पुलिस लाईन में बनें शस्त्रागार का निरीक्षण करके हथियारों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर आईजी संजय कुमार द्वारा पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुन कर उनका मौका पर ही समाधान का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी जनता के साथ मधुर संबंध बना कर रखे ताकि जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे। इस मौके पर एसपी जश्नदीप के अलावा, डीएसपी जगत सिंह, डीएसपी हंसराज, डीएसपी राजीव कुमार सहित आईजी के रीडर इंस्पैक्टर सत्यवीर सिंह, एसपी के रीडर सुरेंद्र सिंह, जिला के सुरक्षा शाखा प्रभारी राज सिंह के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।