फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Industrial city Bahadurgarh became a chamber of poisonous gases.

Jhajjar-Bahadurgarh News: औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ बनी जहरीली गैंस का चैंबर

Fri, 08 Nov 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Industrial city Bahadurgarh became a chamber of poisonous gases.
बहादुरगढ़ में सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद
बहादुरगढ़। प्रदूषण के मामले में दिल्ली से सटा बहादुरगढ़ जहरीली गैस का चैंबर बन गया है। यहां की हवा दिल्ली से भी ज्यादा जहरीली हो गई है। शुक्रवार को यहां का एक्यूआई 398 के साथ रेड जोन में पहुंच गया। दिल्ली देश में दूसरे नंबर पर रही। यहां का एक्यूआई 382 दर्ज किया गया। हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों के लिए खुले में सांस लेना आफत हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से शाम तक क्षेत्र में स्मॉग छाया रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी प्रदूषण बढ़ने के पीछे छठ महापर्व पर हुई आतिशबाजी और हवा की गति कम होना मान रहे हैं। इससे लोगों को आंखों में जलन, थकावट, सांस लेने में परेशानियां कहीं ज्यादा होने लगी है। अभी सीएक्यूएम की ओर से ग्रैप-3 लागू नहीं किया गया है। यदि प्रदूषण कम नहीं होता है तो ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन

ऐसे चला प्रदूषण का स्तर
नवंबर का पहला सप्ताह कम प्रदूषित रहा। दूसरे सप्ताह के पहले दिन ही एक्यूआई 400 के नजदीक पहुंच गया। हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर 400 माइक्रोग्राम के नजदीक पहुंच गया। रात के समय यह इससे भी अधिक हो जाता है। बहादुरगढ़ में बुधवार को शाम 5 बजकर 5 मिनट पर एक्यूआई 387 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल प्रदूषण में कमी आने की संभावना नहीं है। शहर में नगर परिषद, औद्योगिक क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी की ओर से टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

- अमित दहिया, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed