{"_id":"591748ea4f1c1b41468507b2","slug":"in-jhajjar-licene-work-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादली में लाइसेंस और पंजीकरण काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में लाइसेंस और पंजीकरण काम शुरू
अमर उजाला/ब्यूराो/बहादुरगढ़/झज्जजर
Updated Sat, 13 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार से बादली में ही वाहनों चालकों के लिए लाइसेंस बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वाहनों का पंजीकरण भी अब बादली तहसील कार्यालय में किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय में कर्मचारी नियुक्त हो गया है। कार्यालय में पूरा काम आनलाइन होगा जिसके बाद अब बादली हरियाणा में ऐसी तहसील बन गई है जिसके वाहन पंजीकरण और लाइसेंस संबंधी सभी कार्य आनलाइन होंगे। बादली में अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाले क्लर्क सुरेन्द्र धनखड़ ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले कई माह से लंबित पड़ी फाइलों की जांच की है क्योंकि बसंत उत्सव के दौरान लगाए गए मेले में जो फाइलें लाइसेंस के लिए आई थी वह भी अभी तक पेंडिंग पड़ी है। पिछले चार माह में सैकड़ों फाइलें जमा हुई मगर किसी भी पर भी काम नहीं हुआ है मगर अब सभी फाइलों को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में पंचकूला ऐसा कार्यालय है जिसमें पंजीकरण संबंधी कार्य आनलाइन होते हैं मगर अब झज्जर के बादली में भी सभी कार्य आनलाइन शुरू हो गए हैं इसके लिए शुक्रवार को ही ट्रायल हो गए हैं।
विज्ञापन