फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Immersion of Ganesh ji's idol was done with great pomp

Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से किया गया गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन

Mon, 16 Sep 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 16 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Immersion of Ganesh ji's idol was done with great pomp
झज्जर। गणपति बप्पा के जयकारों के साथ मंदिर बाबा कांशीगिरि में श्री गणेश महोत्सव का पूजा-अर्चना के साथ नौवें दिन प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाल कर भगवान गणेश को विदाई देने पुरुष, महिला एवं बच्चे शामिल हुए। मूर्ति विसर्जन के लिए फूलों से सजाई गई पालकी में गणेश जी को शोभायमान करते हुए मोबाइल डीजे और ढोल के साथ यह शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर पार्षद और प्रधान हिमांशु हंस के कार्यालय से होते हुए बेरी रोड स्थित नहर में विसर्जन किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया। सुधांशु हंस ने बताया कि श्री वीर हनुमान और महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव नारी शक्ति को समर्पित कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। विसर्जन से पूर्व रविवार को एक शाम गणपति के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि गणेश जी ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि का भंडार व सर्व -सिद्धियां देने वाले है।
विज्ञापन

लक्ष्य वर्मा ने गुरुदेव दया करके चरणों में जगह देना..गणपति गणेश को उमापति महेश मेरा प्रणाम है..देवेश शर्मा ने तेरी जय हो गणेश भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजूबर कर दिया। आरती के उपरांत गणेश जी भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान हिमांशु हंस, उपप्रधान राजकुमार चुघ, वीके शर्मा, भारत भूषण नंदा, मनोज चुघ, सतीश वर्मा, कमललता शर्मा, आशा नागपाल, विकास नरुला, हर्ष चावला, संगीता वर्मा, पूनम छाबड़ा, नारायण सलूजा, जगदीश कटारिया, संजय मक्कड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed