शादी के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए आईआईटीएन बाबा: यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान; तीन प्लेटफॉर्म साझा किए
अभय सिंह का कहना है कि नई यूनिवर्सिटी में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ ध्यान, क्रिया साधना, सनातन मूल्यों और आध्यात्मिक अनुशासन को शामिल किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ 2025 में वायरल हुए आईआईटी बाबा अभय सिंह शादी के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी नई जिंदगी के साथ नजर आए हैं। कर्नाटक की इंजीनियर प्रतिका से महाशिवरात्रि (15 फरवरी) को हिमाचल प्रदेश के अघनजर महादेव मंदिर में विवाह करने वाले अभय सिंह अब अध्यात्म और शिक्षा को जोड़ने वाले बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटे हैं।
अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर तीन प्लेटफॉर्म साझा किए हैं, जिनके जरिए वे श्री यूनिवर्सिटी या सनातन यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर फंडिंग का विकल्प भी खुला है। उन्होंने लिखा, “जिसे हाईलाइट करना था, उसे नहीं किया गया।” अभय सिंह ने बताया कि वे प्रतिका के साथ एक साल से साथ रहकर अध्यात्म पर काम कर रहे थे। दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी और धीरे-धीरे समझ बनने के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। प्रतिका ने अभय को सरल, ईमानदार और गहरी सोच वाला व्यक्ति बताया।शादी के बाद अभय सिंह अपने गांव झज्जर (हरियाणा) पहुंचे, जहां उनके पिता के चैंबर के बाहर भारी भीड़ जुट गई। अनुयायी सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े।
यूनिवर्सिटी का विजन
अभय सिंह का कहना है कि नई यूनिवर्सिटी में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ ध्यान, क्रिया साधना, सनातन मूल्यों और आध्यात्मिक अनुशासन को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आध्यात्म का यह अनोखा मिश्रण छात्रों को जीवन की सच्ची दिशा देगा। श्री डॉट फाउंडेशन के माध्यम से पहले चरण में ऑनलाइन साधना कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.