फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If you want to take Kisan Samman Nidhi, get your e-KYC done immediately: DC

किसान सम्मान निधि लेनी है तो तुरंत करवाएं अपनी ई-केवाईसी : डीसी

Mon, 09 Oct 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 09 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
If you want to take Kisan Samman Nidhi, get your e-KYC done immediately: DC
झज्जर। देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम लागू की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसान को केंद्र सरकार द्वारा प्रति वर्ष तीन किश्तों में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना का लाभ निर्वाध रूप से जारी रहे इसके लिए पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है।डीसी ने जिला के किसानों से आह्वान किया कि पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा लेने के लिए सभी पंजीकृत किसान तुरंत अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिला में कुल 92 हजार 192 किसान पंजीकृत है जिसमें से 70 हजार 394 किसानों का ई केवाईसी अपडेट है तथा 21 हजार 798 किसानों ने अपना ई केवाईसी अपडेट नहीं कराया है जिन किसानों का ई केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है उनकी आगामी किस्त नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि जिला के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। इसका भुगतान 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में किया जाता है। ये पैसा सरकार द्वारा सीधा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा अभी तक इस योजना के तहत 14 किश्तें जारी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ. ईश्वर जाखड़ ने बताया अगर आपके खाते में अभी तक पीएम किसान योजना की 14 वीं किश्त का पैसा नहीं आया है, तो आपको केंद्र सरकार की वेबसाइट पर अपनी डिटेल्स चेक कर लेनी चाहिए, वरना आपकी आगामी किश्त का पैसा भी अटक सकता है। उन्होंने बताया कि स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बेवसाईट पर जाना होगा। इस वेबसाइट की दाएं तरफ किसान कॉर्नर पर क्लिक करें। इसके बाद आपको लाभाथी स्टेटस पर क्लिक करना है। यहां पर आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स दर्ज करनी है। इसके बाद आप लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed