फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If you hit college bunk, message will come on your mobile.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कॉलेज बंक मारा तो मोबाइल पर आ जाएगा मैसेज

Thu, 18 Jul 2024 06:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
If you hit college bunk, message will come on your mobile.

विज्ञापन
झज्जर। सरकारी स्कूलों की तर्ज पर अब कॉलेज के विद्यार्थियों की हाजिरी भी ऑनलाइन एप पर लगेगी। कक्षाएं लेने वाले शिक्षक ऑनलाइन एप के माध्यम से ही विद्यार्थियों की हाजिरी भरेंगे। यही नहीं अब खुद स्टाफ को भी एप पर हाजिरी लगानी होगी।
एप की खास बात यह है कि जैसे ही माह खत्म होगा और जिस भी विद्यार्थी की हाजिरी कम होगी, उसका मैसेज संबंधित विद्यार्थी के अभिभावकों के मोबाइल पर चलाया जाएगा। अभिभावक को पता लग जाएगा कि उसके बच्चे ने एक माह में कितनी बार कॉलेज में कक्षा नहीं लगाई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से 1 अगस्त से इस ऑनलाइन एप के जरिए हाजिरी लगाने के आदेश प्रदेश के सभी कॉलेज प्रिंसिपल को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

निदेशालय ने जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि निदेशालय ने स्टाफ और विद्यार्थियों की हाजिरी लगाने के लिए ऑॅनलाइन एप्लीकेशन तैयार करवाई है। इसे 1 अगस्त से लागू किया जाएगा। एप के जरिये ही स्टाफ को विद्यार्थियों की साप्ताहिक आधार पर हाजिरी लगानी होगी और रिकॉर्ड तैयार करना होगा। पहले की तरह रजिस्टर में हाजिरी लगेगी और मुख्यालय को उसकी रिपोर्ट साप्ताहिक आधार पर तैयार कर एप के जरिए भेजनी होगी। स्टाफ को लेक्चर के आधार पर यह हाजिरी लगानी होगी, यानी हर पीरियड में बच्चे की हाजिरी एप पर भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय नेहरू कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि 1 अगस्त से साप्ताहिक आधार पर विद्यार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन एप के जरिए भेजी जाएगी। इसका पत्र जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed