फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   IAS Swapnil Ravindra Patil took over the charge of Jhajjar Deputy Commissioner

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईएएस स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने संभाला झज्जर उपायुक्त का कार्यभार

Thu, 08 May 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 08 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
IAS Swapnil Ravindra Patil took over the charge of Jhajjar Deputy Commissioner
07jjrp07- नवनियुक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल। स्रोत- प्रचार विभाग
झज्जर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को झज्जर के उपायुक्त पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने अधिकारियों के साथ पहली परिचयात्मक बैठक की और जनकल्याण, प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
विज्ञापन


स्वप्निल रविंद्र पाटिल इससे पहले नगर निगम फरीदाबाद में एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल राज्य में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। वह एडीसी रेवाड़ी व हिसार में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि आमजन को पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समयबद्धता के साथ पारदर्शिता और ईमानदारी को अपने कामकाज में मूल मंत्र बनाएं। जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समाधान करना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। लघु सचिवालय में उपायुक्त के पहुंचने पर डीसीपी जसलीन कौर, एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार, बेरी एसडीएम रेणुका नांदल, डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed