{"_id":"58b476794f1c1b7c05830dd0","slug":"i-soon-dispose-portal-complaints-officer-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर आई शिकायतों को जल्द निपटाएं अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर आई शिकायतों को जल्द निपटाएं अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। आमजन को अपनी किसी शिकायत अथवा चरित्र सत्यापन सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के लिये किसी चौकी थाना के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। लोगों की समस्याओं और उनकी शिकायतों का निवारण घर बैठे ही हो जाएगा। ऑनलाइन आने वाली शिकायतों पर स्थानीय पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) के तहत आनलाइन आने वाली शिकायतों के जल्द निपटारे को लेकर एसपी बी सतीश बालन ने सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय झज्जर में एक बैठक ली। बैठक में जिले के सभी थानों के मुंशी और कंप्यूटर ऑपरेटर को एसपी बी सतीश बालन ने सीसीटीएनएस पर आने वाली शिकायतों और अन्य नागरिक सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश किए गए। उन्होंने सीसीटीएनएस पर आई शिकायतों का एक एक करके जायजा लिया और उन शिकायतों पर कितने समय में क्या कार्रवाई की गई, इसकी भी जानकारी ली गई। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत को किसी भी हालत में पेंडिंग ना रखा जाए।
एसपी बी सतीश बालन ने बताया कि हरसमय पोर्टल की शुरूआत एक जनवरी 2015 को की गई थी। हरसमय पोर्टल सुचारु रुप से लगातार 24 घंटे कार्य कर रहा है। पोर्टल में पहले 6 नागरिक सेवाओं की शुरुआत की गई थी। इनकी संख्या अब 14 हो गई है।
ये सेवाएं उपलब्ध हैं पोर्टल पर
उन्होंने बताया कि शुरुआत में पोर्टल पर शिकायतें, सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन, वस्तु, संपति गुमशुदगी, होटल रजिस्ट्रेशन, साइबर कैफे रजिस्ट्रेशन व कम्यूनिटी लाइजन ग्रुप सेवाएं शुरू की गई थी। हरसमय पोर्टल की सफलता को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा इस वर्ष 8 नई सेवाएं शरू की गई है। इसमें चरित्र सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन, कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन (प्रदर्शन अनुरोध), घरेलू नौकर सत्यापन, खेल तमाशे, रागनी, सांग, सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति का अनुरोध, विरोध प्रदर्शन, हड़ताल अनुमति अनुरोध व निजी सुरक्षा एजेंसी सत्यापन आदि सेवाएं शामिल हैं ।