{"_id":"3b63cb8725443c0701f3354f4a3c1e41","slug":"husband-illiterate-wife-became-sarpanch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति अनपढ़ थे, पत्नी बन गई सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति अनपढ़ थे, पत्नी बन गई सरपंच
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
गांव रणखंडा में शुक्रवार को पूरी ग्राम पंचायत सर्वसम्मति से चुन ली गई। पिछले काफी समय से गांव के राजेश कुमार सरपंची को लेकर तैयारी में थे।
विज्ञापन
सरकार ने पढ़ा लिखा होने की शर्त रखी तो दौड़ से बाहर हो गए। अब ग्रामीणों ने उसकी मेहनत को देख कर उनकी पत्नी सरिता को सर्वसम्मति से गांव का सरपंच चुन लिया। गांव में सरपंच पद के लिए कुल चार उम्मीदवार थे, जिनमें सरिता को छोड़ कर बाकी सभी चुनाव मैदान से हट गए। गांव में यह पहला मौका है, जबकि सरपंच व पंचों के लिए सर्वसम्मति बनी है।
विज्ञापन
गांव रणखंडा में साढ़े 500 के करीब वोट हैं। यहां 6 वार्ड हैं, सरपंच के अलावा पंचों का चयन होना था। पिछले एक सप्ताह से पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार पंचायत का चयन सर्वसम्मति से कराने के लिए भागदौड़ कर रहे थे। शुक्रवार को गांव में 36 बिरादरी की पंचायत में सर्वसम्मति बना ली गई।
विज्ञापन
कक्षा 10 तक पढ़ी सरिता को सर्व सम्मति से सरपंच चुन लिया गया। सरिता का पति राजेश खेतीबाड़ी का काम कराता है।