फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hundreds of acres of land are in danger of not being cultivated next

सैकड़ों एकड़ जमीन पर अगली खेती नहीं होने का खतरा मंडराया

Sat, 16 Oct 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of land are in danger of not being cultivated next
उपमंडल की सैकड़ों एकड़ जमीन में जलभराव के चलते जहां ज्वार, बाजरा और धान की तैयार खेती डूब गई और वहीं अगली खेती की बिजाई नहीं होने का खतरा भी मंडरा गया है। जमीन पर अभी भी दो से चार फुट तक पानी भरा है जिसके निकलने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बुपनियां, देशलपुर और शाहपुर के साथ साथ लुकसर, गंगड़वा और जरदकपुर के कुछ रकबे पर पानी भरा हुआ है। ऐसे में अगले कई माह तक पानी निकासी नहीं हो सकेगी। एक-एक किसान के 20-20 एकड़ धान और सैकड़ों एकड़ ज्वार और बाजरा खराब हो गया था और अब सरसों की बिजाई नहीं हो सकी जबकि गेहूं की तैयारियों पर खतरा बना है। देशलपुर और शाहपुर में सैकड़ों एकड़ गन्ने की फसल भी डूब गई थी। किसान दीपक, प्रदीप, सुधीर, अमित, दिलबाग, जयचंद, हेमचन्द्र का कहना है कि उन्हें जलभराव से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से पानी निकासी का प्रबंध नहीं किया जा रहा जबकि पिछले कुछ गांवों का पानी भी उनके खेतों में छोड़ा जा रहा है। जरदकपुर, लुकसर और बुपनियां के खेतों में धान की पौध के ऊपर भी पानी ही पानी नजर आ रहा है। पानी की मार से फसल बर्बादी का दंश झेल रहे किसान एक बार फिर से अपनी फसल की बर्बादी पर आंसू बहाने को मजबूर हो गए हैं। लापरवाही विभाग की और नुकसान भुगतने पर किसान मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed