{"_id":"68fe7eccf1c0c55be10f8cc2","slug":"human-rights-protection-association-protested-against-the-ever-increasing-toll-booths-bahadurgarh-news-c-197-1-snp1003-144279-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लगातार बढ़ते टोल बूथों को लेकर मानव अधिकार संरक्षण संघ ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लगातार बढ़ते टोल बूथों को लेकर मानव अधिकार संरक्षण संघ ने किया विरोध
Mon, 27 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के छोटूराम चौक पर टोल बूथों को लेकर मानव अधिकार संरक्षण संघ के पदाधिकारी। स्रोत
सोनीपत। मानव अधिकार संरक्षण संघ के सदस्यों ने रविवार को छोटूराम चौक पर एकत्रित होकर जिले में लगातार बढ़ते टोल बूथों का विरोध किया है। संघ अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने कहा कि जिले में लगभग 8 टोल बूथ स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे आम जनता, व्यापारी और किसान सहित सभी वर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सोनीपत का नाम बदलकर टोल सिटी रख देना चाहिए।
शहर की हर दिशा में टोल वसूली हो रही है। संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय सिंगला ने कहा कि टोल व्यवस्था के कारण हर वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ा है और लोगों के दैनिक आवागमन पर भी प्रभाव पड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि टोल बूथों को बंद किया जाए या स्थानीय नागरिकों को मोहाना, झरोठी, भिगान टोल फ्री किया जाए।
उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर टोल पास लागू न होने पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। इस दौरान ताराचंद राणा, धर्मप्रकाश हुड्डा, दिलबाग मोरवाल, सोमबीर आर्य, अमन, बिजेंद्र पहलवान एवं अन्य उपस्थित रहे।